दहेज प्रथा पर 10 लाइन- 10 lines on Dahej Pratha in Hindi

कई साल पहले शादी के दौरान एक लड़की के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार को पैसे, आभूषण और अन्य कीमती सामान दिया जाता था, जिसे दहेज प्रथा कहा जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ लोगों में लालच पैदा हुई और इस प्रथा ने एक बुराई का रूप ले लिया। आज अगर कोई महिला दहेज नहीं दे पाती तो उसे ससुराल में परेशान किया जाता है। आज हम इसी के बारे में 10 लाइन जानेंगे।

 

Table of Contents

10 lines on Dahej Pratha in Hindi

  1. दहेज अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है सौगात या भेट-उपहार।
  2. भारत में यह प्रथा कई सदियों से चली आ रही है।
  3. रामायण और महाभारत में भी माता-पिता द्वारा बेटियो को दहेज देने का उदाहरण मिलता है। लेकिन उस समय दहेज प्रथा का स्वरूप वर्तमान दहेज प्रथा से काफी अलग था।
  4. उस समय दहेज में ऊंट, घोड़े और बकरी जैसी चीजें दी जाती थी। इसे वर पक्ष खुशी-खुशी स्वीकार भी कर लेता था।
  5. ससुराल जाने के बाद दहेज में मिली सभी चीजों पर सिर्फ दुल्हन का आधिकार होता था।
  6. लेकिन आज लड़के वाले लड़की के परिवार पर भेट-उपहार देने की विशेष मांग करते है।
  7. अगर दहेज में पैसे और उपहार नहीं दिये जाते तो ससुराल में लड़कियो को मारा जाता है।
  8. सांख्यिकी और कार्यक्रम मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में दहेज की वजह से 7621 महिलाओ कि हत्या हुई थी।
  9. आज के आधुनिक युग में दहेज प्रथा एक सामाजिक अभिशाप बन चुका है।
  10. कई नीच लोगो को मानना है कि लड़के का मूल्य लड़की से ज्यादा है। इसलिए दोनों के मूल्य को समान करने के लिए लड़की के परिवार को पैसे और उपहार देने पड़ते है।

 

(यह भी पढ़े दहेज प्रथा पर निबंध)

 

5 lines on Dahej Pratha in Hindi

  1. दहेज लेना और देना दोनों भारतीय कानून के तहत अपराध है। लेकिन आज भी यह प्रथा भारत के कई परिवारों और समाजों में खुलेआम चल रही है।
  2. दहेज प्रथा ने हमारी कई बेटियों का जीवन बर्बाद कर दिया, लेकिन फिर भी यह प्रथा कैसे देश की जड़ तक पहुंच गई।
  3. दहेज प्रथा के कारण आप अक्सर दैनिक समाचारो में देखते होंगे कि दहेज के लिए एक महिला को जिंदा जला कर मार दिया गया।
  4. भारत के कई समाजों में दहेज प्रथा की निंदा भी की जाती है, लेकिन आज भी एक बड़ा वर्ग बिना दहेज के महिलाओं को नही अपनाता है।
  5. आज हमारी बेटियों का विवाह न होकर उनका सौदा हो रहा है।

 

(यह भी पढ़े- घरेलू हिंसा पर 10 लाइन)

 

10 lines on Dahej Pratha in Hindi

  1. प्राचीन समय से ही भारत में पुरुष प्रधान समाज है। दहेज को बढ़ावा देने का सबसे पहला कारण यही है।
  2. पुराने रीति-रिवाज और पूर्वजो की परंपरा के बहाने कुछ हरामि लोग दहेज की मांग करते है।
  3. देश की महिलाओं का अशिक्षित होना भी दहेज को बढ़ावा देता है।
  4. वर्तमान में भारत के कई समाज ऐसे भी है, जो दहेज को एक सम्मान का विषय बताते है। जो व्यक्ति जितना अधिक दहेज देगा, उतना ही लोग उसका सम्मान करेंगे।
  5. इसलिए एक कवि ने लिखा है कि हमारा समाज जिसे अपना ले वह दोष भी गुण में बदल जाता है, जैसे कि दहेज प्रथा।
  6. भारत के सभी लोगो को समझना चाहिए कि दहेज सिर्फ एक प्रेम का उपहार है, जबरदस्ती से खींच लेने वालो संपत्ति नहीं।
  7. दहेज प्रथा के अपराधो को रोकने के लिए भारत सरकार ने दहेज प्रतिबंध अधिनियम 1961 का कानून बनाया है।
  8. इस कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति दहेज देते या लेते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 5 साल की जेल और 15,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
  9. यदि किसी महिला के ससुराल वाले दहेज की वजह से भावनात्मक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करे तो घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत महिला उनके खिलाफ शिकायत कर जेल भेज सकती है।
  10. वास्तव में, दहेज प्रथा हमारे देश के विकास और प्रगति पर एक बड़ा तमाचा है।

 

(यह भी पढ़े अहिंसा पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

भारतीय संस्कृति पर देहज एक बड़ा कलंक है, क्योकि इसने हमारी कई बेटियों की ज़िंदगी को उजाड़ा है। इसी कारण हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने दहेज के बारे में कहा था कि अगर कोई पुरुष दहेज को अपनी शादी के लिए जरुरी शर्त बनाए तो वह अपने देश की शिक्षा को बदनाम करता है और महिलाओं का अपमान करता है।

 

FAQ

Q- दहेज प्रथा का अर्थ क्या है?

ANS- शादी के लिए एक लड़की के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार को पैसे, उपहार और अन्य कीमती सामान देने को दहेज प्रथा कहते है।

Q- दहेज प्रथा के अपराधो को रोकने के लिए भारत सरकार ने कोनसा कानून बनाया है?

ANS- दहेज प्रतिबंध अधिनियम 1961


अन्य 10 लाइन पढे :

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

मोबाइल फ़ोन पर 10 लाइन

मेरा भारत महान पर 10 लाइन

मेरा प्रिय मित्र पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

कोरोना वायरस पर 10 लाइन

योग पर 10 लाइन

Leave a Comment