आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन- 10 Lines on Atma Nirbhar Bharat in Hindi

आत्मनिर्भर का अर्थ है किसी अन्य व्यक्ति या देश पर आश्रित होने के बजाय स्वयं पर निर्भर होना। हर छोटी-बड़ी चीज़ का निर्माण अपने ही देश में करना। कोरोना वायरस के कारण जब सारी दुनिया में लाकडाउन हुआ था, तब हर देश को खाने-पीने और दवाइया जैसी चीज़ों में दिक्कत होने लगी थी। इस महामारी के संकट को देखते हुए दुनिया के हर देश को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत थी।

 

Table of Contents

10 Lines On Atma Nirbhar Bharat In Hindi

  1. जब हमारा देश हर क्षेत्र में खुद पर निर्भर हो और उसे दुनिया में किसी दूसरे देश की मदद न लेनी पड़े, उसे आत्मनिर्भर कहा जाता है।
  2. आत्मनिर्भर भारत की ओर पहला कदम महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के जरिए बढ़ाया था।
  3. सविनय अवज्ञा आंदोलन में भारत के लोगों को विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने और भारत की बनी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की गई थी।
  4. भारत के लोगों ने विदेशी कपड़े पहनना बंद कर दिया था और देश के हाथ से बुने हुए कपड़े पहनने लगे थे।
  5. भारत जब 1947 में अंग्रेजों से आजाद हुआ तब से लेकर आज तक आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रहा है।
  6. लेकिन आजादी के 70 साल बाद भी आज हम आत्मनिर्भर भारत से कोसों दूर है।
  7. आखिर ऐसी क्या वजह है कि आज भी हम भारत को आत्मनिर्भर नहीं बना सके।
  8. परंतु कोरोना वायरस की इस खतरनाक महामारी ने एक बार फिर से भारत को आत्मनिर्भर बनने पर मजबूर कर दिया है।
  9. कोरोना वायरस ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों को आत्मनिर्भर बनने पर मजबूर कर दिया है। क्योकि उस समय कोई भी देश चाहकर भी दूसरे देशो की मदद नहीं कर पाता था।
  10. कोरोना काल में हमारे देश में भी मेडिकल चीज़ों की भारी कमी थी।

 

(यह भी पढ़े आत्मनिर्भर भारत पर निबंध)

 

10 Lines on Atma Nirbhar Bharat in Hindi

  1. हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 12 मई 2020 को भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की थी।
  2. भारत सरकार ने इस अभियान को शुरू करने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।
  3. दुनिया के किसी भी देश को अगर अपनी विकास की झड़े मजबूत करनी है, तो सबसे पहले उसको आत्मनिर्भर बनना होगा।
  4. इस अभियान के तहत आने वाले कुछ वर्षो में अधिकतर वस्तुओं का निर्माण हमारे देश में ही किया जाएगा।
  5. आत्मनिर्भर भारत अभियान का स्लोगन लोकल फॉर वोकल है।
  6. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विदेशी वस्तुओं पर निर्भर हुए बिना अपने ही देश में एक बेहतर और अच्छी गुणवत्ता वाला उत्पाद तैयार करना है।
  7. वर्तमान में हमारे दैनिक जीवन का अधिकांश सामान सऊदी अरब, अमेरिका, कोरिया और चीन जैसे कई देशों से आता है।
  8. लेकिन इस अभियान की वजह से देश के हर उस क्षेत्र पर ध्यान दिया जाएगा जिसमें भारत दूसरे देश पर निर्भर है।
  9. जब तक कोई देश अन्य देशो पर निर्भर है, तब तक वह कभी भी विकसित देश नहीं बन सकता।
  10. यह अभियान भारत को आत्मनिर्भर बनने में और भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने में काफी मदद करेगा।

 

(यह भी पढ़े वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

5 Lines on Atma Nirbhar Bharat in Hindi

  1. भारत सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान को मुख्य दो चरणों में लागू करेगी।
  2. पहले चरण में प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक, वस्त्र, चिकित्सा और खिलौने जैसे कई क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  3. दूसरे चरण में दवाइयां, मोबाइल, आभूषण, फर्नीचर, कपड़े, रत्न, एयर कंडीशनर और पूंजीगत सामान जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  4. आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए पाँच स्तंभ बनाए गए है। मांग, अर्थव्यवस्था, तकनीक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और रोजगार।
  5. भारत ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वदेशी पीपीई किट, सैनिटाइज़र और वेंटिलेटर जैसी चीजों का उत्पादन किया था। यह सभी चीज़ों का निर्माण भारत का आत्मनिर्भर बनने की ओर पहला कदम है।

 

(यह भी पढ़े डिजिटल इंडिया 10 लाइन)

 

10 Lines on Atma Nirbhar Bharat in Hindi

  1. भारत प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधताओं से भरा हुआ है।
  2. भारतीय लोगों के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन शुरुआत में उन्हें घरेलू उत्पाद का अवसर नहीं मिलता था।
  3. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लोगों को मौके मिले, जिससे लोगों ने घरेलू उत्पाद शुरू कर दिए।
  4. किसी भी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उस देश के हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना होता है और अपने स्तर पर देश को सहयोग करना होता है।
  5. भारत के कई युवा चीन, अमेरिका और रशिया जैसे विकसित देशों में अपनी सेवाएं कुशलतापूर्वक दे रहे है। अगर देश का हर युवा इसी तरह मेहनत करे तो भारत को आत्मनिर्भर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
  6. भारत सरकार नए-नए उद्योग स्थापित करे अपनी तकनीक में सुधार लाए तो हमें चीन जैसे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  7. अगर हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो धर्म, जाति और लिंग के भेदभाव से उठकर देश के आर्थिक विकास के लिए समान रूप से सामूहिक प्रयास करने होंगे।
  8. भारत सरकार को स्थानीय उत्पादों पर अधिक बढ़ावा देना चाहिए, इससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
  9. भारत के हर व्यक्ति के अंदर देश को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए।
  10. अगर हम आज से अपने देश को आगे बढ़ाने का ठान लें और उसके पीछे कड़ी मेहनत करें तो आने वाले समय में भारत एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बन सकता है।

 

(यह भी पढ़े तोते पर 10 लाइन)

 

5 Lines on Atma Nirbhar Bharat in Hindi

  1. भारत के आत्मनिर्भर बनने से देश में उद्योग बढ़ेंगा, जिससे देश का रोजगार भी बढ़ेगा।
  2. आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश की गरीबी और बेरोजगारी दोनों कम होगी।
  3. इस अभियान की वजह से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
  4. अगर हमारा देश कुछ चीजों का अधिक उत्पादन करता है, तो हम ऐसी चीजों को दूसरे देशो में निर्यात भी कर सकते है।
  5. जब भारत आयात से अधिक निर्यात करेगा तो हमारे देश में विदेशी मुद्रा आएगी, जिससे दुनिया में हमारे पैसे का मूल्य बढ़ेगा।

 

(यह भी पढ़े समय का महत्व पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को हर संभव प्रयास करने चाहिए। इसके साथ-साथ हमें स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। जैसे हमने कोरोना से लड़ने के लिए स्वदेशी पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर का निर्माण किया, अगर देश के अन्य क्षेत्रों में भी हम इसी तरह काम करते रहे तो आने वाले कुछ ही वर्षो में भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा।

 

अन्य निबंध पढे :

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

मेरे सपनों का भारत पर निबंध

भारतीय संस्कृति पर निबंध

भ्रष्टाचार पर निबंध

वायु प्रदूषण पर निबंध

व्यायाम का महत्व पर निबंध

Leave a Comment