10 Lines about Spring Season in Hindi for Students- वसंत ऋतु पर 10 वाक्य

इस पोस्ट में हम 10 Lines about Spring Season in Hindi को जानेंगे। 

10 Lines about Spring Season in Hindi for students

 

10 Lines about Spring Season in Hindi

  1. वसंत ऋतु मनुष्य को आनंद देने वाली ऋतु है।
  2. वसंत ऋतु को ऋतुओं की रानी भी कहा जाता है।
  3. भारत में वसंत ऋतु फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने में आती है।
  4. यह मौसम सर्दी के मौसम के बाद और गर्मियों की शुरुआत में आता है।
  5. वसंत ऋतु का समय बाकी ऋतुओं की तुलना में काफी कम होता है।
  6. वसंत ऋतु का समय भले ही छोटा हो, लेकिन इतने कम समय में भी वह पूरे सजीव जगत को एक नए जीवन की शुरुआत देती है।
  7. वसंत पंचमी का त्यौहार लोग इस ऋतु के आने की ख़ुशी में मनाते है।
  8. वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पेड़-पौधों पर नए पत्ते आने लगते हैं।
  9. पक्षी आकाश में किलकारियां मारकर वसंत ऋतु का स्वागत करते हैं।
  10. हिंदू कैलेंडर के अनुसार वसंत ऋतु की शुरुआत फाल्गुन महीने से हो जाती है, लेकिन चैत्र और बैसाख इसके मुख्य महीने है।

 

(यह भी पढ़े- वसंत ऋतु पर निबंध)

 

10 Lines about Spring Season in Hindi

  1. वसंत ऋतु को चैत्र वैशाखी भी कहा जाता है।
  2. इस ऋतु में न ही ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी।
  3. वसंत का मौसम इंसानों और जानवरों के जीवन में ढेर सारी खुशियां और आनंद लेकर आता है।
  4. इस ऋतु में मनुष्य का मन बहुत ही कलात्मक और अच्छे विचारों से भरा होता है।
  5. इसी ऋतु में प्रकृति के अंदर काफी बदलाव देखने को मिलते है।
  6. सभी ऋतुओं में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऋतू वसंत है।
  7. वसंत ऋतू का वातावरण काफी सुहावना और खुशनुमा होता है।
  8. इस ऋतू में ही लोग पिकनिक का आयोजन करते है और बाहर घुमने जाते है।
  9. मनुष्य वसंत ऋतु का आनंद उठाने में बहुत मशगूल हो जाते है। इसी कारण यह ऋतु कब बीत जाती है, हमें पता ही नहीं चलता।
  10. इस ऋतु में कोयल के मीठे-मीठे गानो का सुनना, फूलों की महकती खुशबू लेना और आम खाने का आनंद ही कुछ अलग होता है।

 

(यह भी पढ़े- पेड़ पर निबंध)

 

10 Lines about Spring Season in Hindi

  1. इस ऋतु का वातावरण ही कुछ ऐसा है कि लोग बिना थके ज्यादा से ज्यादा काम करने के लिए तैयार रहते है।
  2. आकाश में बादल छाया वातावरण और कलकल बहती हुई नदियाँ मनुष्य के मन को एकदम जोश से भर देती है।
  3. वसंत के आगमन के साथ ही हमें ठंड से राहत मिलने लगती है।
  4. वसंत ऋतु में हरे-भरे पेड़-पौधों और फूलों के कारण चारों ओर हरियाली छा जाती है।
  5. इस समय पृथ्वी के जलाशयों की रोनक ही बदल जाती है। क्योकि इसमें सफेद, लाल और पीले जैसे कई रंगों के कमल विकसित होते है।
  6. वसंत ऋतु में प्रकृति अपनी चरमसीमा पर होती है।
  7. गेहूं, दलहन और तिलहन जैसी कई फसलों का उत्पादन इस ऋतु में होता है। अपनी नई फसलों को देखकर किसान खुशी से झूम उठता है।
  8. वास्तव में यह ऋतु एक किसान की जोली को धनों से भर देती है। इसी कारण वसंत ऋतु को सौंदर्य, स्फूर्ति, आनंद, खुशी और मौज-मस्ती का प्रतीक माना जाता है।
  9. जब खेतो में सरसों के फूल बाहर निकलते है, तब ऐसा लगता है मानो जैसे धरती ने एक पीली मखमल की चादर ओढ़ ली हो।
  10. वसंत ऋतु के आगमन के साथ कवियों को कविता की नई कला प्राप्त होती है, जिससे वे अच्छे अच्छी कविताओं की रचना करते है।

 

(यह भी पढ़े- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध)

 

निष्कर्ष

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा मनुष्य होगा जो वसंत ऋतु को पसंद न करता हो। क्योंकि यह ऋतु काफी आरामदायक है। यह ऋतु हमें आनंद देने के साथ-साथ प्रकृति का जबरदस्त निर्माण भी करती है। वसंत ऋतु सरोवर में कमल के फूल खिला कर हमें यह संदेश देती है कि अपने सारे दुखों और कष्टों को भूलकर सभी को जीवन में खुशियां बाटो।

 

अन्य निबंध पढ़े :

कोरोना वायरस पर 10 लाइन 

ऑनलाइन शिक्षा पर 10 लाइन

आदर्श विद्यार्थी पर 10 लाइन

समय का महत्व पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

Leave a Comment