10 lines on Digital India in Hindi- डिजिटल इंडिया पर 10 लाइन

दुनीया के सभी विकसित देशो में भारत को लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किया गया एक प्रयास यानि डिजिटल इंडिया अभियान। इस अभियान का मुख्य उदेश्य देश को विज्ञान और टैकनोलजी के क्षेत्र में आगे ले जाकर भारत को डिजिटल बनाना है। क्योकि आज के आधुनिक युग में जिस देश ने विज्ञान और तकनीक को अपनाया है, वह देश विश्व की महासत्ता बनकर उभरा है। इसलिए हमें भी भारत को डिजिटल रूप से मजबूत करना जरूरी है।

 

Table of Contents

10 lines on Digital India in Hindi

  1. आज के इस आधुनिक युग को हम डिजिटल युग भी कह सकते है, क्योंकि आज हमारा सारा काम किसी न किसी इलेक्ट्रॉनिक्स से ही हो रहा है।
  2. डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई, 2015 को नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में की थी।
  3. इस अभियान का उदघाटन अजीम प्रेमजी, साइरस मिस्त्री और मुकेश अम्बानी जैसे देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों की उपस्थिति में हुआ था।
  4. इस अभियान के तहत डिजिटल लॉकर, ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल जैसी कई अलग-अलग योजनाएं शुरू की गईं।
  5. यह अभियान विशेष रूप से गाँव और शहर के बिछड़े लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।
  6. डिजिटल इंडिया अभियान से लोग तेजी से इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
  7. देश की ऑनलाइन व्यवस्था में सुधार होगा और आम नागरिकों को ऑनलाइन सरकारी सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी।
  8. डिजिटल इंडिया अभियान के लिए 9 स्तंभ बनाए गए हैं, जिन पर यह अभियान काम करेगा।
  9. डिजिटल भारत के तीन मुख्य घटक है। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सेवा का वितरण और डिजिटल साक्षरता।
  10. भारत की राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क परियोजना का संचालन करने वाली कंपनी भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड है। यह कंपनी इस अभियान की संरक्षक है।

 

(यह भी पढ़े- डिजिटल इंडिया पर निबंध)

 

10 lines on Digital India in Hindi

  1. डिजिटल भारत अभियान की सेवाओं का उपयोग करने के लिए हमें अपने सभी डेटा को आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा।
  2. इस अभियान के कारण गैस सिलेंडर, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और जीवन बीमा जैसे काम हम घर पर कर सकेंगे।
  3. हमारे सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट आदि को ऑनलाइन रखने की सुविधा मिलेगी।
  4. अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, पुलिस थाने और सभी सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  5. ढाई लाख गांवों के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में वाई-फाई और ब्रॉडबैंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  6. डिजिटल अभियान की वजह से देश तेजी से विकास करेगा।
  7. डिजिटल इंडिया अभियान से भ्रष्टाचार में काफी हद तक कमी आएगी।
  8. इंटरनेट द्वारा ग्रामीण विद्यार्थियों तक तकनीकी शिक्षा पहुंचेगी।
  9. इस अभियान से कई सरकारी काम ऑनलाइन होंगे और पैसे का लेन-देन और भुगतान भी ऑनलाइन होगा, जिससे कालाबाजारी और टैक्स चोरी कम हो जाएगी।
  10. भ्रष्टाचार, कालाबाजारी और टैक्स चोरी जब कम हो जाएगी तो तो देश कि अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनेगी।

 

(यह भी पढ़े- वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

10 lines on Digital India in Hindi

  1. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन को बढ़ावा देकर आईटी क्षेत्र में रोजगार लाना था।
  2. इस अभियान के तहत आईटी क्षेत्र की कई विदेशी कंपनी भारत आएगी, जिससे 7 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।
  3. डिजिटल इंडिया अभियान के समर्थन में विदेश के बड़े-बड़े उद्धोगपति भी शामिल हो रहे है।
  4. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के पांच हजार गाँवों में ब्रॉडबैंड सुविधा प्रदान करने का वादा किया था।
  5. गुगलने भी भारत के 500 रेलवे स्टेशनों पर ब्रॉडबैंड सुविधा प्रदान करने का वादा किया था।
  6. फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत के ग्रामीण इलाकों में वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने का वादा किया था।
  7. ओरेकल जैसी कई बड़ी-बड़ी कंपनियां इस अभियान के तहत हमारे देश के 20 राज्यों पर निवेश करने की योजना बना रही है।
  8. 2017 में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 481 मिलियन थी, जो वर्तमान में 570 मिलियन से ज्यादा है।
  9. इस अभियान के कारण सरकारी कार्यालयो में लगी लंबी-लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा।
  10. किसी भी सरकारी परीक्षा का फॉर्म और उसकी फीस अपने घर बैठ कर भर सकते है।

 

(यह भी पढ़े- वसंत ऋतु पर 10 लाइन)

 

5 lines on Digital India in Hindi

  1. भारत के लोगो में डिजिटल युग की जागरूकता लाना इस अभियान का मुख्य उदेश्य है।
  2. देश के ग्रामीण क्षेत्रों में नई आईटी नौकरियां पैदा होंगी, जैसे राजस्थान में ई-मित्र योजना के माध्यम से कई लोगों को रोजगार मिला था।
  3. इस अभियान के कारण हम इंटरनेट से दुनिया में चल रही सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
  4. इलेक्ट्रानिक चीज़ों के उत्पादन में बढ़ावा देना भी डिजिटल भारत अभियान का उदेश्य है।
  5. भारत सरकार ने 2019 तक डिजिटल भारत अभियान को पूरा करने की योजना बनाई थी।

 

(यह भी पढ़े- स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

दुनिया के कई बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि विकसित और विकासशील देशों के बीच सिर्फ विज्ञान और तकनीक की ही दीवार है। जिस देश ने इस दीवार को पार कर लिया वह आज विकसित है और जो रह गया वह आज विकासशील है। इसीलिए हमें ज्यादा से ज्यादा विज्ञान और तकनीक पर ध्यान देना चाहिए और डिजिटल भारत अभियान का समर्थन करना चाहिए।


FAQ

Q : यह किन क्लास के लिए उपयोगी होगा ?

ANS : क्लास 1, 2, 3, 4, 5….. 12 तक के सभी क्लास के लिए उपयोगी होगा।

Q : क्या हम इसे एक निबंध के रूप में इस्तेमाल कर सकते है ?

ANS : yes


अन्य निबंध पढे: 

स्वच्छता पर 10 लाइन

भ्रष्टाचार पर निबंध

इंटरनेट पर निबंध

सोशल मीडिया पर निबंध

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

समय का महत्व पर निबंध

Leave a Comment