(2022) व्यायाम का महत्व पर निबंध- Essay on exercise in Hindi

(व्यायाम का महत्व निबंध, व्यायाम और जीवन पर निबंध)

व्यायाम को साधारण भाषा में समझे तो, हमारे शरीर को ऐसा बनाना जो हर स्थिति में कार्य कर सके। नियमित व्यायाम करने से मानवी की रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ती है, जिससे वह कई भयानक रोगों से दूर होता है। वर्तमान समय में हमें कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचने के लिए व्यायाम करना ही चाहिए। लेकिन आज का मानवी व्यायाम और खेल-कूद जैसी चीज़ों से काफी दूर हो गया है। इसकी वजह से ऐसे लोगो के अंदर कई खतरनाक बीमारिया फैल जाती है। जो अंत मे उनके मौत का कारण बनती है। इसलिए आज से ही नियमित रूप से व्यायाम करना शुरू कर दें।

Table of Contents

व्यायाम करने का सही स्थान और समय

वैसे तो हमे जब भी समय मिले उस समय व्यायाम कर सकते है। लेकिन व्यायाम करने का सबसे फायदेमंद समय सुबह और शाम का है। कई लोग देर रात और दोपहर में व्यायाम करते है, लेकिन इससे कुछ खास लाभ नहीं होता है। इसके साथ-साथ हमे रौशनी और स्वच्छ हवा में व्यायाम करना चाहिए। क्योकि खुली जगह में व्यायाम करने से बहुत फायदा होता है। इस तरह मनुष्य के जीवन में व्यायाम का बहुत महत्व है।

अगर आप सर्दियों में सुबह व्यायाम करते है, तो उससे आपके शरीर को विशेष रूप से फायदा होता है। पश्चिमी देशों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी व्यायाम करती है। लेकिन हिंदुस्तान में कुछ प्रतिशत लोग ही व्यायाम करते है। और घर से बाहर निकलकर व्यायाम करने की संख्या तो और भी कम है। इस वजह से भारत में नई तरह की बीमारियां पैदा हो रही है।

व्यायाम के मुख्य प्रकार

व्यायाम के कई प्रकार है। जैसे हर रोज सुबह उठकर टहलना, योग करना, साइकल चलाना, लम्बी कूद, रस्सी कूद, उठक-बैठक और सभी खेल व्यायाम ही है। हम सभी को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को अपनाना चाहिए। क्योकि मनुष्य के जीवन मे इसके बहुत लाभ है।

Essay on exercise in Hindi

व्यायाम के लाभ क्या है?

  • आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में व्यायाम हमारे लिए बहुत जरूरी है। क्योकि व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ, निरोग और सुंदर रहता है।
  • नियमित व्यायाम करने से शरीर तंदुरुस्त और दिमाग शांत रहता है। इसीलिए तो कहा जाता है कि, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और आत्मा का निवास होता है।
  • व्यायाम करने से शरीर में फुर्ती रहती है और आलसपन दूर होता है।
  • शरीर कि मांसपेशियां सुदृढ़ बनती है और हमारे चहरे पर एक तेज़ उत्पन्न होता है।
  • इसके अलावा जो लोग अधिकतर बैठे रहते है, उनके शरीर में कई प्रकार की बीमारिया उत्पन्न होती है। जैसी कि दर्जी, मोची, लोहार आदि अगर नियमित रूप से व्यायाम करें तो यह लोग बीमारियां से बच सकते है।
  • व्यायाम करने से शरीर का रक्त-संचार ठीक से होता है। जिससे हृदय रोग उत्पन्न नहीं होता।
  • इसके अलावा जिन लोगो के शरीर में चर्बी बढ़ जाती है, तो उनको मेदस्वती और मोटापे जैसी बीमारिया उत्पन्न होती है। इन बीमारियो से सांस फूलने लगती है। परंतु अगर हम नियमित व्यायाम करे तो इन बीमारियो से छुटकारा पा सकते है।
  • व्यायाम करने से हमारे शरीर में जो पसीना आता है, उससे भी कई प्रकार के अनावश्यक और हानिकारक पदार्थ पसीने के साथ बाहर आ जाते है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
  • नियमित व्यायाम करने से हमे गहरी नींद आती है, जिससे हमारी थकान दूर हो जाती है।
  • अगर किसी व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ापन है और उसे हर छोटी-छोटी बात और क्रोध आता है, तो उसे भी व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से क्रोध और चिड़चिड़ापन दूर होते है।
  • व्यायाम हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।
  • व्यायाम हर बीमारी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। जब हमारा शरीर स्वस्थ और रोगमुक्त रहेगा तब जीवन में चारों और खुशियों ही खुशियां होगी।

(यह भी पढ़े- योग का महत्व पर निबंध)

व्यायाम का महत्व

आज इस दुनिया में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से घिरा हुआ है। इन बीमारियो से बचने के लिए हर कोई डॉक्टर के पास जाता है। लेकिन डॉक्टर सिर्फ बीमारी को ठीक कर सकता है, परंतु आपके स्वास्थ्य को कोई भी सही नहीं कर सकता। इसके लिए आपको खुद व्यायाम करना होगा। क्योकि जो लोग हररोज व्यायाम करते है, उनसे रोग कोसो दूर रहते है। कई बड़े शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि, वर्तमान में मनुष्य बीमारियो से कम और दवाइयों के कारण अधिक मर रहा है। इसलिए मनुष्य अपना स्वास्थ्य दवाइयों से नहीं बल्कि व्यायाम से मजबूत बनाना होगा।

जिस तरह मनुष्य के लिए भोजन, कपड़े और मकान जरूरी है, उसी तरह से व्यायाम भी जरूरी है। क्योकि व्यायाम हमें रोगमुक्त बनाता है और हमारे दिमाग को स्थिर बनाता है। पतला शरीर और उदास दिमाग वाले व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास कि कमी होती है। इसीलिए हमे नियमित व्यायाम करना चाहिए।

इसके अलावा जो लोग हररोज बहुत काम करते है, उनको व्यायाम करने कि जरूरत नहीं। जैसे कृषि के क्षेत्र में मेहनत करने वाले किसान और कारखानों में काम करने वाले विभिन्न श्रमिक। इन लोगो के काम मे बहुत पसीना निकलता है, जिससे उनको कोई बीमारी नहीं होती। लेकिन फिर भी ऐसे लोगो यदि व्यायाम करे तो उनके लिए बहुत अच्छा है।

निष्कर्ष

मनुष्य के तन और मन को स्वस्थ और शांत रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय व्यायाम ही है। जैसे अक्सर हम क्रिकेट या फूटबोल में देखते है कि, एक खिलाड़ी चोटिल होने के बाद भी तुरंत खड़ा हो जाता है। इसकी मुख्य वजह व्यायाम है। इसलिए अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है, तो आज से ही रोज सुबह व्यायाम करना शुरू करदे।


अगर आपको इस निबंध से कुछ भी लाभ हुआ हो, तो इसे share करना ना भूले। व्यायाम का महत्व पर निबंध पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद (Essay on exercise in Hindi)

 

अन्य निबंध पढे :

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

अनुशासन पर एक निबंध

कोरोना वायरस पर निबंध

ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध

समय का महत्व पर निबंध

वसंत ऋतु पर निबंध

जल प्रदुषण पर निबंध

वायु प्रदूषण पर निबंध

Leave a Comment