10 lines about parrot in Hindi- तोते पर 10 लाइन

पृथ्वी पर मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतु और पशु-पक्षी भी निवास करते है। अगर आप इन जीव-जंतु और पशु-पक्षी की गणना करना चाहे तो सटीक आंकड़े मिलना बहुत मुश्किल है। इन्हीं असंख्य जानवरों और पक्षियों में से एक तोता भी है। आज इस पोस्ट में हम तोते पर 10 लाइन जानेंगे।

 

Table of Contents

10 lines about parrot in Hindi

  1. अब तक दुनिया भर में तोतों की 350 से अधिक प्रजातियों की खोज की जा चुकी है। इतनी प्रजातियां होने के कारण तोता ही एक ऐसा पक्षी है जिसकी इतनी ज्यादा प्रजातियां है।
  2. जिस प्रकार मनुष्यों के कुल और समाज होते है, वैसे ही पक्षियों के भी अपने कुल और समाज होते है। तोते को सिटैसिडी कुल का पक्षी माना जाता है।
  3. हमारे कई पूर्वजो से यह बात जानने मिली कि मनुष्य द्वारा पाला जाने वाला सबसे पहला जीव तोता था।
  4. कई सदियों पहले अमेरिका के व्योमिंग में एक तोते की चोंच मिली थी। वैज्ञानिकों के अनुसार उस दिन से लेकर आज तक तोते की प्रजाति को लगभग 65 मिलियन वर्ष हो चुके है।
  5. भारत में पाया जाने वाला हरा तोता दुनिया में सबसे प्रसिद्ध है।
  6. तोता एक शाकाहारी पक्षी है जो भोजन में आम, अंगूर, पपीता, बीट, गाजर, अनार, काली मिर्च, सेब, केले, मशरूम, दाना इत्यादि खाते है।
  7. नर तोता केवल एक मादा तोते के साथ रहता है, इसलिए तोते को एकपत्नीत्व पक्षी भी कहते है।
  8. दुनिया में तोते कई रंग के होते है, लेकिन इन सभी तोते के अंडों का रंग सफेद होता है।
  9. मादा तोता पेड़ के तनों में छेद करके 1 से 12 सफेद अंडे देती है।
  10. तोते के बच्चे अपने शुरुआती जीवन के पहले दो हफ्तों तक पूरी तरह से अंधे होते है।

 

(यह भी पढ़े- तोते के बारे में 60 रोचक तथ्य)

 

10 lines about parrot in Hindi

  1. दुनिया का सबसे बड़ा तोता काकापो है, जो न्यूजीलैंड में पाया जाता है।
  2. दुनिया का सबसे छोटा तोता पैगी है, जो न्यू पापिया के जंगलो में पाया जाता है। पैगी तोते का कद एक वयस्क मनुष्य की उंगली के समान होता है।
  3. दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा पक्षी एक तोता है। इसका नाम पक है। इस तोते को 1728 शब्द याद है।
  4. एलेक्स नाम का एक अफ्रीकी तोता 100 से अधिक शब्द बोलने और समझने में सक्षम था।
  5. तोते अक्सर गर्म जगहों पर रहना पसंद करते है, लेकिन किया तोता दुनिया का एकमात्र ऐसा तोता है जो ठंडे वातावरण में रहता है।
  6. दुनिया का सबसे रहस्यमय पक्षी भी ऑस्ट्रेलियन नाईट पैरेट नाम का एक तोता है। अब तक सिर्फ 4-5 लोगो ने ही इस तोते को देखा है।
  7. तोता इंसानों की बोली को हूबहू नकल कर सकता है। इसमें अफ्रीका का स्लेटी तोता सबसे प्रसिद्ध है।
  8. दुनिया का सबसे बड़ी उम्र वाला तोता कुकी है, जो 82 साल तक जीवित रहा था।
  9. चेरी ब्लू दुनिया का सबसे शरारती तोता है।
  10. मैकॉ जाति के पोंचो तोते ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था।

 

(यह भी पढ़े- वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

10 lines about parrot in Hindi

  1. तोते को बुद्धिमान पक्षी कहा जाता है।
  2. कोई भी मनुष्य आसानी से तोते को पालतू बना सकता है।
  3. तोते को अन्य पक्षियों की तरह चिज़े सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती। वह अपने आप ही हमारे शब्दो की नकल कर लेता है।
  4. दुनिया में तोतों का मुख्य निवास स्थान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड है।
  5. तोते की चोंच उसके जीवन भर बढ़ती ही रहती है।
  6. दुनिया के सभी पक्षियों में तोता ही एक ऐसा पक्षी है जो खाना अपने पंजों में दबाकर खाता है।
  7. जितनी तेजी से एक बाग दोडता है उतनी ही तेजी से एक तोता उड़ता है।
  8. तोते को हम बिना ब्लड टेस्ट के पता नहीं लगा सकते कि वह नर है या मादा।
  9. तोते की बोली कड़ी और कर्कश होती है, जो करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।
  10. एक तोता भोजन खोजने के लिए प्रतिदिन 1000 KM तक उड़ सकते है।

 

(यह भी पढ़े- वसंत ऋतु पर 10 लाइन)

 

10 lines about parrot in Hindi

  1. तोते के पंजे छोटे और नुकीले होते है।
  2. तोते के पंजे इतने मजबूत होते है कि वह पंजो से लंबे समय तक पेड़ो की शाखाओं को जकड़कर उल्टा लटक सकते है।
  3. शिकारी जानवर से बचने के लिए तोता दूसरे जानवरों की आवाज भी निकालता है।
  4. तोता मनुष्य की तरह अपने बच्चों के नाम रखते है और जीवन भर उस नाम को नहीं भूलते।
  5. तोता अपने जुण्ड में रहना ज्यादा पसंद करता है।
  6. तोते के गले में एक मानव मुंह की तरह स्वाद ग्रंथि होती है।
  7. तोते के पंख में एक शक्तिशाली रसायन होता है जो बैक्टीरिया से लड़ता है।
  8. कई शोधकर्ताओं ने बताया कि तोते भी इंसानों की तरह मोटापे के शिकार होते है।
  9. कई वैज्ञानिकों के अध्ययन से पता चला कि तोते को कभी भी चॉकलेट नहीं देनी चाहिए। क्योंकि चॉकलेट तोते के लिए जहर है।
  10. प्याज और सेब के बीज खाने से भी तोते की मौत हो सकती है।

 

(यह भी पढ़े- डिजिटल इंडिया 10 लाइन)

 

5 lines about parrot in Hindi

  1. तोते को बेवफा कहा जाता है, क्योकि एक बार तोता अपने पिंजरे से निकल जाए तो वह फिर कभी वापस नहीं आता।
  2. तोता खाता कम और नुकसान ज्यादा करता है। इसलिए तोते को फलों के बगीचों और फ़सलों से दूर रखा जाता है।
  3. भारत में तोते को अक्सर राम-राम, सीताराम जैसे शब्द बोलना सिखाया जाता है।
  4. अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तोते के दिमाग पर अध्ययन किया और एक खास तरह की संरचना की खोज की। जिससे पता चला कि वे मानव भाषा की नकल करने में सक्षम है।
  5. तोते को संगीत पसंद होता है। वह संगीत की ताल को समझ सकता है और महसूस भी कर सकता है।

 

(यह भी पढ़े- स्वच्छता पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

आज के दौर में तोते को घर में रखना एक फैशन बन गया है। तोते की इतनी ज्यादा मांग होने की वजह से शिकारी दिन-ब-दिन इनको पकड़ रहे है। इसी कारण तोता आज के युग में एक अवैध व्यापार का कारण बन गया है। वर्तमान में तोते की हर प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। लेकिन हमें तोते को बचाना होगा, क्योकि यह हमारी ज़िम्मेदारी है। इसके लिए हमें सबसे पहले अपने घर में बंद तोतो को पिंजरो से मुक्त करना होगा। इसके साथ-साथ लोगों में तोते के प्रति जागरूकता लाने की भी कोशिश करनी होगी।


FAQ

Q : तोता का खाना क्या है ?

ANS : सेब, केले, अंगूर, आम, पपीता, अनार, बीट, मशरूम, गाजर, काली मिर्च, पालक, टमाटर, दाना इत्यादि

Q : तोता मनुष्य की आवाज कैसे निकाल सकता है?

ANS : तोते के पास स्वर रज्जु नहीं होते है, जिससे उनका अपने स्वर पर पूरा कंट्रोल होता है। इसलिए तोता मनुष्य की आवाज निकाल सकता है।


अन्य निबंध पढे :

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

तोते पर निबंध

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबंध

मोर पर रोचक तथ्य

दहेज प्रथा पर निबंध

Leave a Comment