मेरा भारत महान पर 10 लाइन- 10 lines on Mera Bharat Mahan in Hindi

दोस्तो, आज हम हमारे प्यारे देश भारत के बारे में 10 लाइन जानने वाले है। आप इसे एक निबंध के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

           

Table of Contents

10 lines on Mera Bharat Mahan in Hindi

  1. भारत विश्व के सबसे प्राचीनतम देशों में से एक है।
  2. भारत का प्राचीन नाम आर्यवत था।
  3. राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम से हमारे देश का नाम भारत रखा गया है।
  4. भारत को इंडिया, हिंद और हिंदुस्तान जैसे नामों से भी पुकारा जाता है।
  5. पुरातन काल में हमारे देश पर युद्ध के कई संकट आए, लेकिन हमारी संस्कृति पर कभी इसका प्रभाव नहीं पड़ा।
  6. शक, कुषाण, आर्य और द्रविड़ जैसी कई सभ्यताएं और संस्कृतियां बाहर से भारत आईं, लेकिन वे सभी यहां की भूमि में मिल गईं।
  7. भारत का क्षेत्रफल बहुत विशाल है, लेकिन इसके साथ साथ हमारी जनसंख्या भी काफी ज्यादा है।
  8. जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।
  9. इतना बड़ा देश होने के बावजूद भी यहां हिंदू, इस्लाम, सिख, जैन, ईसाई, पारसी और बौद्ध जैसे विभिन्न धर्मों के लोग रहते है।
  10. इसके साथ-साथ सभी धर्म भी कई प्रकार की जातियों और उपजातियों में विभाजित है।

 

(यह भी पढ़े मेरा भारत महान पर निबंध)

 

10 lines on Mera Bharat Mahan in Hindi

  1. हमारे देश में लोग कई रंग, पंथ, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, कपड़े, भोजन और त्योहारों में विभाजित है।
  2. भारत एक व्यस्त रहने वाला देश है। यहां हर दिन किसी न किसी धर्म का त्योहार जरूर होता है।
  3. भारत में इतनी ज्यादा विविधता होने के बावजूद भी लोग एक साथ शांति से रहते है।
  4. इसी कारण भारत को अनेकता में एकता का देश कहा जाता है।
  5. एक भारतीय कवि ने लिखा है कि दुनिया के अलग-अलग देशो में कई धर्मों के लोग रहते है। लेकिन सभी धर्मों को बढ़ावा देने वाला और रक्षा करने वाला देश भारत ही है।
  6. भारत की मातृभाषा हिंदी, राष्ट्रगान जन गण मन, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फूल कमल, राष्ट्रीय खेल हॉकी, राष्ट्रीय पशु टाइगर और राष्ट्रीय फल आम है।
  7. भारत में लगभग 200 से भी अधिक भाषाएँ बोली जाती है।
  8. दुनिया में सबसे पहली भाषा का उद्धव भारत में संस्कृत भाषा के रूप में हुआ था।
  9. हमारा देश भारत शिल्प, नृत्य, कला और संगीत के लिए भी जाना जाता है।
  10. भारत सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक विचार है, जो पूरी दुनिया को बदलने की ताकत रखता है।

 

(यह भी पढ़े भारतीय संस्कृति पर 10 लाइन)

 

5 lines on Mera Bharat Mahan in Hindi

  1. भारतीय संस्कृति विश्व कि सबसे प्राचीन संस्कृति है।
  2. हमारे बुजुर्गों ने हमें अपनी संस्कृति का आदर और सम्मान करना सिखाया है।
  3. भारतीय संस्कृति ने हमे अतिथि देवो भव सिखाया है। जिसका अर्थ होता है, मेहमानो का दिल से स्वागत करो और उनकी अच्छी मेहमाननवाजी करो।
  4. वैसे तो हर देश में शूरवीर जन्म लेते है, लेकिन भारत ही एक एसा देश है जहां इतने सारे शूरवीरों ने जन्म लिया है।
  5. भारत के शूरवीरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करी है।

 

(यह भी पढ़े आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन)

 

10 lines on Mera Bharat Mahan in Hindi

  1. प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के समय से ही भारत के लोगों ने कृषि को अपना लिया था। इसलिए आज भारत एक कृषि प्रधान देश है।
  2. आज भी भारत की कुल भूमि के 51% भाग पर कृषि की जाती है।
  3. आज भी भारत की कुल जनसंख्या का 52% से अधिक लोग कृषि से अपनी आजीविका कमाते है।
  4. भारत में किसानों की एक अलग पहचान है और यहां उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है।
  5. वर्तमान समय में हमारे देश की अर्थव्यवस्था ज़्यादातर कृषि पर निर्भर करती है।
  6. कृषि के साथ-साथ भारत की भौगोलिक स्थिति बहुत अनोखी है।
  7. भारत के पूर्व में एशियाई महाद्वीप, उत्तर-पश्चिम में इजरायल, अरब, अफगानिस्तान, दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया, बर्मा, सिंगापुर जैसे देश शामिल है।
  8. सुलेमान पर्वत भारत को अफगानिस्तान और ईरान से और अराकान पर्वत भारत को बर्मा से अलग करता है।
  9. देश के ऐतिहासिक स्थलों की बात करें तो हमारा ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।
  10. इसके साथ-साथ स्वर्ण मंदिर, कुतुब मीनार, लाल किला और फतेहपुर सीकरी जैसे स्थल भी भारत की सुंदरता में चार चांद लगाते है।

 

(यह भी पढ़े भारतीय शिक्षा प्रणाली पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

भारत को अंग्रेजों ने गुलाम बनाकर खूब लूटा था, जिससे हमारा देश सोने की चिड़िया से खाली घर बन गया था। लेकिन भारत के वीर सपूतों ने अपनी मेहनत, लगन और इमानदारी से भारत का पुनर्निर्माण किया और आज भारत फिर से सोने की चिड़िया बनने की राह पर है। हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारत जैसी पवित्र भूमि पर हुआ है। (मेरा भारत महान पर 10 लाइन)

 

FAQ

Q- भारत का प्राचीन नाम क्या था ?

ANS- आर्यवत

Q- भारत में कितनी भाषाएँ बोली जाती है ?

ANS- 200 से अधिक

Q- अतिथि देवो भव का अर्थ क्या है ?

ANS- मेहमानो का दिल से स्वागत करो और उनकी अच्छी मेहमाननवाजी करो।

 

अन्य निबंध पढे :

डिजिटल इंडिया पर 10 लाइन

ऑनलाइन शिक्षा पर 10 लाइन

मेरा प्रिय मित्र पर 10 लाइन

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

योग पर 10 लाइन

व्यायाम पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

Leave a Comment