ऑनलाइन क्लास पर 10 लाइन- 10 lines on online classes in Hindi

कोरोना वायरस की वजह से जब पूरे विश्व में लॉकडाउन हुआ, तब से लेकर आज तक ऑनलाइन शिक्षा काफी चर्चा में है। क्योकि लॉकडाउन की वजह से छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे थे। इसलिए पूरी दुनिया के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दी गई थी। अगर ऑनलाइन शिक्षा नहीं होती, तो शायद हम लॉकडाउन में अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पाते।

 

Table of Contents

10 lines on online classes in Hindi

  1. ऑनलाइन शिक्षा यानि जब कोई छात्र अपने घर पर बैठकर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर और लैपटॉप के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करता है, उसे ऑनलाइन शिक्षा कहा जाता है।
  2. भारत में छात्रों को कोरोना काल से पहले भी ऑनलाइन शिक्षा दी जाती थी।
  3. जब भारत में जियो (JIO) आया था तब ऑनलाइन शिक्षा को थोड़ी गति मिली थी। इस समय लोग YouTube और अलग-अलग सोशल मीडिया से शिक्षा ले रहे थे।
  4. उस समय ऑनलाइन शिक्षा की ज्यादा जरूरत न होने की वजह से वह भारत के कुछ ही राज्यों तक पहुंच पाई थी।
  5. लेकिन कोरोना महामारी ने अचानक ऑनलाइन शिक्षा में बड़ा बदलाव ला दिया।
  6. इस वायरस की वजह से जब सभी लोग अपने घरों में बंद हो गए, तो उन्हे शिक्षा प्राप्त करने का एक ही रास्ता दिखा, और वह था ऑनलाइन शिक्षा।
  7. कोरोना महामारी के दौरान भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों को ऑनलाइन शिक्षा की आवश्यकता हुई। यहीं से ऑनलाइन शिक्षा दुनिया भर में बहुत प्रचलित हुई।
  8. विश्व की सभी स्कूलों, शिक्षकों और सरकारो ने शिक्षा को ऑनलाइन ले जाकर छात्रों तक पहुंचाने का फैसला किया।
  9. इसमें छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं थी।
  10. इंटरनेट और स्मार्टफोन द्वारा कोई भी छात्र अपने घर से शिक्षा प्राप्त कर सकता था।

 

(यह भी पढ़ेऑनलाइन शिक्षा पर निबंध)

 

5 lines on online classes in Hindi

  1. ऑनलाइन शिक्षा में छात्रो को न तो किसी ब्लैक बोर्ड के सामने बैठने की जरूरत है और न ही किसी क्लास में।
  2. ऑनलाइन शिक्षा की वजह से एक शिक्षक अपने घर पर बैठकर सभी छात्रो को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान कर सकता है।
  3. ऑनलाइन शिक्षा के मुख्य दो भाग है, सिंक्रोनस शिक्षा और असिंक्रोनस शिक्षा।
  4. सिंक्रोनस शिक्षा यानि छात्रों को एक ही समय पर लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक द्वारा शिक्षा दी जाती है। इसे लाइव टेलीकास्ट लर्निंग भी कहा जाता है।
  5. असिंक्रोनस शिक्षा में छात्र अपनी इच्छानुसार शिक्षा प्राप्त कर सकता है। इसमें सभी क्लास रिकॉर्डेड होते है।

(यह भी पढ़ेडिजिटल इंडिया 10 लाइन)

 

10 lines on online classes in Hindi

  1. शिक्षा दुनिया में हर मनुष्य का मूलभूत अधिकार है।
  2. मनुष्य शिक्षा के माध्यम से अपना मानसिक, बौद्धिक और आर्थिक विकास कर सकता है।
  3. विश्व का प्रत्येक देश अपने नागरिकों तक एक अच्छी शिक्षा पहुंचाने की पूरी कोशिश करता है।
  4. ऑनलाइन शिक्षा मुख्य तीन तरीकों से प्राप्त की जा सकती है। यूट्यूब, गूगल और लाइव क्लासेस द्वारा।
  5. वर्तमान में हर विषय के और क्लास के वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है। दुनिया का कोई भी छात्र यूट्यूब पर वीडियो देखकर फ्री में शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
  6. गूगल पर ऑनलाइन लिखित चीजें पढ़ कर भी छात्र शिक्षा ग्रहण कर सकता है।
  7. वर्तमान में छात्र अनएकेडमी, बायजूस, वेदांतु और वाईफाई स्टडी जैसे प्लेटफार्म से कोई भी ऑनलाइन कोर्स खरीद कर घर बैठे बहुत अच्छे से पढ़ाई कर सकता है।
  8. ऑनलाइन शिक्षा की वजह से छात्रों और शिक्षकों के समय और पैसो की काफी बचत हुई है।
  9. ऑनलाइन शिक्षा महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करती है, क्योकि इसमें घर से बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है।
  10. आज के आधुनिक युग में अगर आपके पास इंटरनेट और स्मार्टफोन है, तो आप ऑनलाइन कुछ भी सीख सकते है। इसलिए ओनलाइन शिक्षा को आधुनिक शिक्षा भी कहा जाता है।

(यह भी पढ़ेवसंत ऋतु पर 10 लाइन)

5 lines on online classes in Hindi

  1. ऑनलाइन शिक्षा के कुछ नुकसान भी हैं, जैसे ऑनलाइन क्लास के लिए छात्रों को कई घंटों तक मोबाइल या लैपटॉप के सामने बैठना पड़ता है। इससे उनकी आंखों और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
  2. ऑनलाइन शिक्षा में छात्रो को शिक्षा का माहौल नहीं मिलता, क्योकि छात्र आपस में संपर्क नहीं कर पाते। जिससे उनके बीच प्रतिस्पर्धा का माहौल खत्म हो जाता है।
  3. कई छात्र ऑनलाइन क्लास के बहाने मोबाइल में गेम खेलते है।
  4. इंटरनेट के गलत इस्तेमाल से भी छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
  5. लॉकडाउन में भारत के कई गरीब छात्रों तक ऑनलाइन शिक्षा नहीं पहुंच पाई, क्योकि भारत के अधिकांश नागरिकों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ऐसे लोगो के पास स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप और इंटरनेट जैसी सुविधाए नहीं है।

(यह भी पढ़ेसमय का महत्व पर 10 लाइन)

निष्कर्ष

ऑनलाइन शिक्षा इतनी शक्तिशाली है कि वर्तमान में यदि विश्व पर कोई संकट आए तो भी हमारे छात्र शिक्षा से दूर नहीं रहेंगे। लेकिन इसके फ़ायदों के साथ-साथ नुकसान भी बहुत है। क्योंकि अगर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कुछ गलत कार्य करे या गंदी साइट में चला जाए तो इसके बहुत गंभीर परिणाम छात्रों में देखने को मिलेंगे। इसलिए ऑनलाइन क्लास के समय माता-पिता विशेष रूप से अपने बच्चो पर ध्यान रखे। तभी हम लोग ऑनलाइन शिक्षा का सही उपयोग कर पाएंगे।

अन्य निबंध पढ़े :

तोते पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

कोरोना वायरस पर निबंध

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

इंटरनेट पर निबंध

Leave a Comment