भारतीय संस्कृति पर 10 लाइन- 10 lines on Indian culture in Hindi

पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्म, जाति और संस्कृति के लोग एक साथ शांति से रहते है। इसीलिए तो भारत को अनेकता में एकता का देश कहा जाता है। आज हम इन्हीं विविधताओं में से एक हमारी संस्कृति के बारे में 10 लाइन जानने वाले है।

 

10 lines on Indian culture in Hindi

  1. संस्कृति यानि एक आम मनुष्य को सामाजिक व्यक्ति बनाने में जिन मूल्यों और मान्यताओं का योगदान होता है, उसे संस्कृति कहते है।
  2. मनुष्य को विरासत में मिली हुई कोई चीज़ जैसे शिल्प, कला या विचार भी संस्कृति है।
  3. हमारे प्राचीन ग्रंथो में संस्कृति का अर्थ संस्कार बताया गया है।
  4. दुनिया के किसी भी देश की पहचान उसकी संस्कृति से की जाती है।
  5. लेकिन आधुनिक बनने की दौड़ में दुनिया के कई देशों ने अपनी संस्कृति को मिटा दिया है। परंतु हम भारतीयो ने कभी अपनी संस्कृति और परंपराओ को नहीं छोड़ा है।
  6. भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है।
  7. मानवता, भाईचारा, सम्मान, परोपकार, भलाई, प्रेम और धर्म भारतीय संस्कृति की मुख्य विशेषताएं है।
  8. हमारी संस्कृति हमें जीवन के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है।
  9. दुनिया के किसी भी देश, समुदाय, जाति और धर्म के लिए संस्कृति एक आत्मा है।
  10. भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम जैसे उद्देश्यो और मानव कल्याण की भावना पर आधारित है।

 

(यह भी पढ़े भारतीय संस्कृति पर निबंध)

 

5 lines on Indian culture in Hindi

  1. अनेकता में एकता, निरंतरता, सहनशीलता, वसुधैव कुटुंबकम की भावना, आध्यात्मिकता और ग्रहणशीलता भारतीय संस्कृति की मुख्य विशेषताएं है।
  2. आज के आधुनिक युग में हम भारतीयों ने कभी भी अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ा, इसकी मुख्य वजह हमारी संस्कृति की विशेषताएं है।
  3. अंतरराष्ट्रीय प्रमाणों के मुताबिक भारतीय संस्कृति रोम, मिस्त्र, यूनानी और बेबीलोनिया जैसी संस्कृतियों के समकालीन है।
  4. अन्य संस्कृतियों की तरह, भारत की संस्कृति को भी मिटाने का प्रयास किया गया था।
  5. लेकिन उन सभी लोगों ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर इसे ही अपना लिया।

 

(यह भी पढ़े ऑनलाइन क्लास पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

भारतीय संस्कृति एक विचार है, जिसे अपनाकर मानवी खुद का विकास कर सकता है। लेकिन फिर भी क्यों आज भारत की युवा पीढ़ी पश्चिमी संस्कृति की ओर बढ़ रही है। बल्कि हमें तो उन संस्कृतियों को छोड़कर विशालता और उदारता वाली भारतीय संस्कृति को अपनाना था। तभी हम भारत को विकसित देशों में शामिल कर पाएंगे। (10 lines on Indian culture in Hindi)

 

FAQ

Q- भारतीय संस्कृति किन संस्कृतियों की समकालीन है ?

ANS- कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रमाणों के मुताबिक भारतीय संस्कृति रोम, मिस्त्र और यूनानी जैसी संस्कृतियों के समकालीन है।

Q- भारतीय संस्कृति क्यों श्रेष्ठ है ?

ANS- भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है और इसमें अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया। इसलिए भारतीय संस्कृति सबसे संस्कृति है।

 

अन्य निबंध पढे :

मेरे सपनों का भारत पर निबंध

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

Leave a Comment