कोरोना वायरस पर 10 लाइन- 10 lines on Corona Virus in Hindi

(कोरोना वायरस पर 10 लाइन, कोरोना वायरस पर 5 लाइन)

 

कोरोना वायरस एक ऐसा सूक्ष्म प्रकार का वायरस है, जिससे आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व परेशान है। पिछले कुछ समय से इस वायरस ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। यह वायरस बहुत कम समय में ज्यादा लोगों तक पहुंच गया था। इसीलिए आज हम कोरोना वायरस पर 10 लाइन जानेंगे।

 

Table of Contents

10 lines on Corona Virus in Hindi

  1. Who (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने कोरोना वायरस का नाम कोविड-19 रखा है। जिसमें CO का अर्थ कोरोना, VI का अर्थ वायरस, D का अर्थ डिसिस (रोग) और 19 का अर्थ 2019 है।
  2. विश्व के कई डोकटरों के मुताबिक कोरोना वायरस की उत्पत्ति 1930 में एक मुर्गे के अंदर हुई थी।
  3. 1940 आते-आते यह वायरस कई अन्य जानवरों में भी पाया गया था।
  4. 1960 में पहली बार कोरोना वायरस किसी मनुष्य में दाखिल हुआ था। इसके बाद अलग-अलग देशों में कोरोना के मरीज देखने को मिले थे।
  5. लेकिन कोरोना वायरस का सबसे विकराल स्वरूप साल 2019 में सामने आया था। इसीलिए इस वाइरस को कोविड-19 कहा जाता है।
  6. इस बार कोरोना वाइरस का केंद्र चीन का वुहान शहर था। यहीं से इसकी उत्पती हुई थी।
  7. Who को चीन ने इस नए कोरोना वायरस की जानकारी 7 जनवरी 2020 को दी थी। लेकिन अब तक कोरोना पूरी दुनिया में फ़ेल गया था।
  8. यह वायरस इतना ज्यादा खतरनाक था कि अब तक करीब 9 करोड़ से भी अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है और करीब 45.5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
  9. कोरोना को इतनी तेजी से फैलते देख who ने जल्द ही इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दी।
  10. इस वायरस को nकोविड-19 और SARS-COV-2 भी कहा जाता है।

 

(यह भी पढ़ेकोरोना वायरस पर निबंध)

 

5 lines on Corona Virus in Hindi

  1. किसी भी वायरस को दो भागो में विभाजित किया जाता है, DNA virus और RNA virus।
  2. कोरोना वायरस एक प्रकार का RNA virus है।
  3. कोरोना का सबंध ऐसे वायरस से है, जो सर्दी-जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याए उत्पन्न करता हो। खांसी और छींक द्वारा कोरोना बड़ी तेजी से फैलता है।
  4. Who ने कोरोना वायरस के मुख्य लक्षणो में सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बुखार को शामिल किया है।
  5. अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण है तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

 

(यह भी पढ़ेऑनलाइन क्लास पर 10 लाइन)

 

10 lines on Corona Virus in Hindi

  1. कोरोना वायरस इंसान के बाल (hair) से 900 गुना छोटा होता है।
  2. इस वायरस की शुरुआत में हमारे लिए सबसे खतरनाक बात यह थी कि इसकी कोई वैक्सीन या दवाई नहीं थी।
  3. सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र उपाय था।
  4. अपने घर में रहकर या बाहर जाए तो किसी दूसरे व्यक्ति से 5 या 6 फिट की दूरी बनाकर और मास्क पहनकर चलने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता था।
  5. बुजुर्गों के लिए और अस्थमा, हृदय या मधुमेह की बीमारी वाले लोगों के लिए यह वायरस बेहद खतरनाक है।
  6. अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली और इरान जैसे विकसित देशों ने भी इसके सामने घुटने टेक दिये थे।
  7. कुछ देशों की स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि लाशों को रखने के लिए कब्रिस्तान कम पड गए थे।
  8. कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था।
  9. लॉकडाउन की वजह से कई गरीब लोग भूख की वजह से मर गए तो कई लोग बेरोजगार हो गए थे।
  10. देश के कई बड़े-बड़े व्यवसाय भी कोरोना की वजह से ठप हो गए थे।

 

(यह भी पढ़े स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन)

 

 5 lines on Corona Virus in Hindi

  1. कोरोना वायरस से बचने के लिए WHO ने कई उपाय बताए थे, जिसमें सबसे पहला है सोशल डिस्टेंसिंग।
  2. खांसते और छींकते वक्त अपने मुंह और नाक पर रुमाल रखना।
  3. हाथो को बार-बार धोना, सैनिटाइज करना और अपने आसपास साफ-सफाई रखना।
  4. ज्यादा से ज्यादा उबला हुआ पानी पीना और खाने में पौष्टिक सब्जियों को शामिल करना।
  5. बाहर से लाई गई हर चीज को पहले धोना और उसके बाद ही उस चीज़ का इस्तेमाल करना।

 

(यह भी पढ़े डिजिटल इंडिया 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

कोरोना वायरस ने भले ही दुनिया में इतना ज्यादा नुकसान किया हो, लेकिन इसकी वजह से हमने दुनिया के तमाम देशों में एकता देखी। विश्व के सभी देश एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़े और एक दूसरे की मदद की। शायद इसीलिए आज हम इस वायरस को काफी हद तक काबू में कर पाए है। कोरोना वायरस हमें एक बहुत अच्छी सीख देता है कि अगर हम दुनिया की सभी हानिकारक चीजों के सामने एक साथ लड़ें, तो हम सभी हानिकारक चीजों का आसानी से समाधान कर सकते है।

 

FAQ

Q- कोरोना वायरस के नाम ?

ANSकोविड-19, nकोविड-19, SARS-COV-2,

Q- कोरोना वायरस की उत्पत्ति कब हुई ?

ANS- 1930 में एक मुर्गे के अंदर

 

अन्य निबंध पढ़े :

तोते पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

समय का महत्व पर 10 लाइन

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

इंटरनेट पर निबंध

मेरा परिवार पर निबंध

Leave a Comment