आतंकवाद पर 10 लाइन – 10 lines on terrorism in Hindi

वर्तमान समय में आतंकवाद ने पूरी दुनिया के नाक में दम करके रखा है। जब कोई आतंकवादी बम विस्फोट या कोई अन्य हानिकारक कार्य करता है तो उससे कई आम लोग मारे जाते है। इससे जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो यह बेहद चौंकाने वाले है। आतंकवाद पर 10 लाइन में हम सब कुछ जानने वाले है।

 

Table of Contents

10 lines on terrorism in Hindi

  1. सामान्य लोगों में भय पैदा करने की पद्धति को आतंकवाद कहा जाता है।
  2. इसमें कई एसे संघठन है, जिनका काम दुनिया के किसी भी देश के नागरिकों पर हमला करना और उनमें डर पैदा करना है।
  3. आतंकवादी जब चाहें और जहां चाहे लोगों पर बॉम्ब ब्लास्ट करके उनको मार देते है।
  4. 11 सितम्बर 2001 को ओसामा बिन लादेन नाम के एक आतंकवादी ने अमेरिका में हमला किया था, जिसमें कई लोग मारे गए और अमेरिका को करोड़ों डोलर्स का नुकसान हुआ था।
  5. इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है।
  6. साल 2015 में पाकिस्तान के करांची शहर के एक स्कूल में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबार कर कई मासूम बच्चों और शिक्षकों की हत्या कर दी थी।
  7. 12 मार्च 1993 को भारत में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए और 713 घायल हुए थे।
  8. 2001 में जम्मू कश्मीर विधानसभा पर हमला और भारतीय संसद पर हमला, 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हमला, 2005 में दिल्ली सीरियल बम ब्लास्ट, 2006 में मुंबई ट्रेन धमाका आदि में कई निर्दोष लोग मारे गए थे।
  9. भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान, यूरोप, श्रीलंका और मध्य पूर्व के सभी देशो में आतंकवादि हमले हुए है।
  10. इससे देश की संपत्ति का नुकसान तो होता ही है, साथ ही कई निर्दोष लोग भी मारे जाते है।

 

(यह भी पढ़े- आतंकवाद पर विस्तृत निबंध)

 

5 lines on terrorism in Hindi

  1. विश्व में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।
  2. आतंकवाद देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थितियों को प्रभावित करता है।
  3. कुछ लोग आतंकवाद को एक धर्म या जाती से जोड़ते है, लेकिन ऐसे लोगो को समझना चाहिए कि आतंकवाद का धर्म और जाति से कोई सबंध नहीं होता।
  4. इन लोगो का उदेश्य अपनी बात मनवाना या हिंसा को बढ़ावा देकर आम-जनता में भय पैदा करना होता है।
  5. आतंकवाद भारत के लिए एक बड़ी समस्या है, क्योंकि हम पहले से ही भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी और असमानता जैसी आपत्तियों से गुजर रहे है।

 

(यह भी पढ़े- अहिंसा पर 10 लाइन)

 

10 lines on terrorism in Hindi

  1. सिर्फ बम विस्फोट करना ही आतंकवाद नहीं है। बल्कि अपहरण, चोरी और बलात्कार करना भी आतंकवाद ही है।
  2. आतंकवाद के मुख्य पाँच प्रकार है। सांप्रदायिक आतंकवाद, राजनीतिक आतंकवाद, अपराधिक आतंकवाद, धनात्मक आतंकवाद और ऋणात्मक आतंकवाद।
  3. जब कट्टर धार्मिक पंथी और छोटी मानसिकता वाले लोग दो धर्मो के बीच दंगे करवाए उसे सांप्रदायिक आतंकवाद कहते है।
  4. जो व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए आम नागरिक में डर फैलाता हो, उसे राजनीतिक आतंकवाद कहते है।
  5. यदि कोई व्यक्ति किसी का अपहरण कर लेता है और पैसे की मांग करता है, तो इसे आपराधिक आतंकवाद कहा जाता है।
  6. जिस व्यक्ति का हमला करने का उदेश्य पवित्र है उसे धनात्मक आतंकवाद कहते है। जब भारत अंग्रेज़ो का गुलाम था और स्वतंत्रता लेने के लिए देश के नागरिकों द्वारा किया गया हिंसात्मक कार्य को धनात्मक आतंकवाद है।
  7. जिस व्यक्ति का हमला करने का उदेश्य किसी देश, जाती या समाज को बर्बाद करना हो उसे ऋणात्मक आतंकवाद कहते है। भारत में हुए सभी आतंकवादी हमले ऋणात्मक आतंकवाद है।
  8. भारत में आतंकवाद को खत्म करने के लिए कई सुरक्षा बल मौजूद है। जिसमें आतंकवाद निरोधी दस्ते, अनुसंधान और विश्लेषण विंग और राष्ट्रीय जांच एजेंसी है।
  9. भारत सरकार ने आतंकवाद को रोकने के लिए 1985 में टाडा और 2002 पोटा कानून बनाए थे। लेकिन कुछ सालो बाद इन कानूनों को निरस्त कर दिए गया।
  10. भारत सरकार ने आर्म्स एक्ट में संशोधन किया, जिसके तहत अगर किसी की आतंकवादी गतिविधियों के कारण मौत हो जाती है तो उस अपराधी को मौत की सजा दी जाएगी।

 

(यह भी पढ़े- ताजमहल पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

मानव सभ्यता को आतंकवाद ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। आतंकवाद के कारण कई महिलाएं विधवा हो गईं तो कई बच्चे अनाथ हो गए और कई माता-पिता ने अपने फूल जैसे बेटा या बेटी को खो दिया। इसलिए वर्तमान समय में न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में आतंकवाद पर नियंत्रण करना चाहिए। आतंकवाद को रोकना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगर सभी देश आतंकवाद को रोकने का प्रयास करे, तो इसे रोका जा सकता है।

 

FAQ

Q- आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है ?

ANS- 21 मई

Q- भारत में आतंकवाद को खत्म करने के लिए कौन सा सुरक्षा बल है ?

ANS- आतंकवाद निरोधी दस्ते, अनुसंधान और विश्लेषण विंग और राष्ट्रीय जांच एजेंसी

Q- भारत सरकार ने आतंकवाद को रोकने के लिए कौन सा कानून बनाया है ?

ANS- 1985 में टाडा और 2002 पोटा कानून

 

अन्य 10 लाइन पढे :

मेरा भारत महान पर 10 लाइन

पेड़ो का महत्व पर 10 लाइन

समय का महत्व पर 10 लाइन

कोरोना वायरस पर 10 लाइन

भारतीय संस्कृति पर 10 लाइन

डिजिटल इंडिया पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

Leave a Comment