ताजमहल पर 10 लाइन- 10 Lines on Taj Mahal in Hindi

दोस्तो आज हम ताजमहल के बारे में 10 लाइन जानने वाले है। आप इन 10 लाइन को एक निबंध के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

 

Table of Contents

10 Lines on Taj Mahal in Hindi

  1. परसिया देश की राजकुमारी और मुगल शासक शाहजहाँ की सबसे प्रिय बेगम मुमताजमहल की याद में शाहजहाँ ने ताजमहल का निर्माण किया है।
  2. ताजमहल को मुमताज़ का मकबरा भी कहा जाता है।
  3. शाहजहाँ ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल का निर्माण करवाया था।
  4. आगरा के किले से ताजमहल लगभग 5 KM की दूरी पर है।
  5. ताजमहल को यमुना के तट पर बनाया गया है।
  6. ताजमहल में हमें भारतीय, इस्लामिक और पारसी इन तीनों कलाओ का मिश्रण देखने को मिलता है।
  7. ताजमहल का निर्माण कार्य विश्व के सबसे प्रसिद्ध शिल्पकार उस्ताद अहमद लाहौरी के अधीन किया गया है। इसके साथ-साथ देश-विदेश से भी कई प्रसिद्ध शिल्पकारों और कारीगरों को बुलाया गया था।
  8. ताजमहल के निर्माण में 20,000 से अधिक कारीगरों ने काम किया था।
  9. शाहजहाँ ने ताजमहल के निर्माण के लिए 320 लाख रूपिये से ज्यादा खर्च किए थे।
  10. साल 1631 में ताजमहल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और करीब 20 वर्षों बाद साल 1653 में ताजमहल का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।

 

(यह भी पढ़े- ताजमहल पर विस्तृत निबंध)

 

5 Lines on Taj Mahal in Hindi

  1. ताजमहल को प्रेम और प्यार का मकबरा भी कहते है।
  2. शाहजहाँ के लिए ताजमहल सिर्फ एक मकबरा नहीं था, बल्कि अपनी प्यारी पत्नी मुमताज महल का एक घर था।
  3. लेकिन हजारो लोगो की मेहनत के बाद ताजमहल जैसे ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण किया गया था।
  4. इसीलिए तो दुनिया के सात अजूबो में हमारे देश का ताजमहल भी शामिल है।
  5. साल 2007 में युनेस्को ने ताजमहल की सुंदरता को देखते हुए उसे विश्व विरासत स्थल के रुप में चिह्नित किया था।

 

(यह भी पढ़े- कोरोना वायरस पर 10 लाइन)

 

10 Lines on Taj Mahal in Hindi

  1. ताजमहल को सफेद संगमरमर से बनाया गया है।
  2. पूरे ताजमहल का केंद्र मुमताज़ महल का मकबरा है। यह मकबरा लगभग 42 एकड़ में बनाया गया है।
  3. ताजमहल के अंदर के भाग में एक 8 कोणों का कमरा है।
  4. ताजमहल की बाहरी सजावट को मुगल वास्तुकला से सजाया गया है।
  5. ताजमहल के बाहर एक बहुत बड़ा और ऊँचा दरवाजा है, जिसे बुलंद दरवाजा कहा जाता है। यह दरवाजा लाल पत्थरों से बनाया गया है।
  6. सजावटी घास और पेड़ों की सुंदरता ताजमहल के बाहर भी एक खूबसूरत माहौल बनाती है।
  7. ताजमहल की खूबसूरती में यमुना नदी का भी बड़ा भाग है।
  8. जब चांदनी रात होती है, तब ताजमहल की परछाई यमुना नदी के पानी में पड़ती है। जिससे एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
  9. लेकिन वर्तमान समय में ताजमहल को बहुत नुकसान हो रहा है। आगरा में कई ऐसे कारखाने है, जो बेहद खतरनाक रासायनिक पदार्थ निकालते है।
  10. इसकी वजह से ताजमहल के सफ़ेद संगमरमर पीला पड़ने लगे है और ताजमहल धीरे-धीरे अपना सौन्दर्य खोता जा रहा है।

 

(यह भी पढ़े- वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष :

ताजमहल हमारे देश की एक अद्भुत रचना है। इस पर हम सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए। लेकिन इस समय ताजमहल की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। इसके लिए हम सभी भारतीयों को आगे आकर ताजमहल की रक्षा करनी होगी। इसके लिए अगर हम इन घातक रासायनिक पदार्थ वाले कारखानों को जागरूक करें तो शायद हम इस समस्या से निपट सकते है।

 

FAQ

Q- ताजमहल के निर्माण में कितने कारीगरों ने काम किया था?

ANS- 20,000

Q- ताजमहल के निर्माण के लिए शाहजहाँ ने कितना पैसा खर्च किया था ?

ANS- 320 लाख रुपए

Q- ताजमहल को बनाने में कितने साल लगे थे ?

ANS- 20 साल

 

अन्य 10 लाइन पढ़े :

डिजिटल इंडिया पर निबंध

मेरा भारत महान पर 10 लाइन

मोबाइल पर 10 लाइन

तोते पर 10 लाइन

भारतीय शिक्षा प्रणाली पर 10 लाइन

शिक्षा का महत्व पर 10 लाइन

 

Leave a Comment