शिक्षा का महत्व पर 10 लाइन- 10 lines on Importance of Education in Hindi

शिक्षा का अर्थ यह नहीं है कि स्कूल में जाकर राजनीति, गणित, इतिहास और मनोविज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई करना। बल्कि किसी भी चीज़ को सीखने की और उसका ज्ञान प्राप्त करने की प्रक्रिया को शिक्षा कहा जाता है। आज हम इसी के बारे 10 लाइन जानेंगे।   

 

Table of Contents

शिक्षा का महत्व पर 10 लाइन

  1. शिक्षा जीवन में सफल होने की एक शानदार कुंजी है।
  2. शिक्षा एक ऐसा सुंदर शब्द है, जो एक कली से सुंदर फूल और एक छोटे बच्चे से डॉक्टर, कलेक्टर और नेता जैसा बड़ा व्यक्ति बनाता है।
  3. शिक्षा हमें नैतिकता और सदाचार सिखाती है।
  4. शिक्षा मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारती है।
  5. दुनिया के किसी भी देश और समाज को सुचारू और स्थिर रखने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।
  6. जिस देश में शिक्षित लोग होंगे, उस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
  7. हमारी अच्छी और बुरी शिक्षा हमारा भविष्य तय करती है और हमारे देश का भी भविष्य तय करती है।
  8. अमेरिका में की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के किसी भी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति ज्यादातर उसकी शिक्षा पर निर्भर करती है।
  9. एक शिक्षित व्यक्ति को अपने घर, परिवार और समाज में सम्मान की दृष्टि देखा जाता है।
  10. शिक्षा मनुष्य को आत्मविश्वास, बहादुरी, धैर्य, संयम, और वीरता जैसे कई महत्व के गुण सिखाती है।

 

(यह भी पढ़े शिक्षा का महत्व पर निबंध)

 

शिक्षा का महत्व पर 5 लाइन

  1. शिक्षा के मुख्य दो प्रकार है, औपचारिक शिक्षा और अनौपचारिक शिक्षा।
  2. जो शिक्षा स्कूल में दी जाती है, उसे औपचारिक शिक्षा कहते है।
  3. जब हम कुछ सीखने के लिए स्कूल या किसी विशेष शिक्षण पद्धति का उपयोग ना करे उसे अनौपचारिक शिक्षा कहते है।
  4. कुछ सालो पहले सिंगापुर की गणना गरीब और पिछड़े देशों में होती थी, लेकिन जब से सिंगापूर ने शिक्षा को अपनाया तब से वह दुनिया के ताकतवर देशो में शामिल हो गया है।
  5. विश्व के कई बड़े-बड़े विद्वानों के मुताबिक एक विकसित और एक विकाशशील देश के बीच केवल शिक्षा की दीवार ही होती है।

 

(यह भी पढ़े ऑनलाइन क्लास पर 10 लाइन)

 

शिक्षा का महत्व पर 10 लाइन

  1. शिक्षा का उदेश्य लोगो में प्रेम और अहिंसा की भावना को जागरूक करके देश को आगे बढ़ाना है।
  2. कोई भी मनुष्य अपने जीवन में कितना सफल होगा, यह उसकी शिक्षा पर निर्भर करता है।
  3. समाज के निचले वर्ग पर खड़े होकर भी शिक्षित व्यक्ति समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।
  4. शिक्षा हमें स्वतंत्र बनाती है, जिससे हम दूसरों पर निर्भर नहीं रहते।
  5. शिक्षा मनुष्य के अंदर अच्छे और आकर्षक गुणों का विकास करती है।
  6. शिक्षा लोगों को अंधविश्वास और अज्ञानता से मुक्त करती है और उन्हें देश का वफादार और सच्चा नागरिक बनाती है।
  7. शिक्षा हमें अनुशासन सिखाती है और अपने बड़े-बुजुर्गो का सम्मान करना सिखाती है।
  8. लेकिन आधुनिक युग में लोगों ने शिक्षा के उद्देश्य को बदल दिया है। लोगों ने शिक्षा को केवल तथ्यों का ज्ञान बना दिया है।
  9. शिक्षा मनुष्य को आत्मनिर्भर बनाती, जिससे वह कभी बेरोज़गार नहीं रहता।
  10. इस तरह अगर आज के दौर में दुनिया के किसी भी व्यक्ति को अपना जीवन सुखमय बनाना है, तो उसे शिक्षा लेनी ही पड़ेगी।

 

(यह भी पढ़े कोरोना वायरस पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष 

शिक्षा किसी भी देश, समाज और इंसान के लिए बहुत महत्व रखती है। लेकिन भारत को शिक्षा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक नई दिशा देने की जरूरत है। हमारे देश में लोग पैसा कमाने के लिए शिक्षा प्राप्त करते है, परंतु अगर हम अच्छे से शिक्षा प्राप्त करे तो पैसा, धन, दोलत सब कुछ हमारी पूंछ बन कर हमारे पीछे दौड़ेंगे। इसीलिए आज से ही अपने जीवन में शिक्षा पर ध्यान देना शुरू कर दें।


FAQ

Q : शिक्षा की व्याख्या क्या है ?

ANS : दुनिया की किसी भी चीज़ को सीखने की और उसका ज्ञान प्राप्त करने की प्रक्रिया को शिक्षा कहते है।

Q : शिक्षा के मुख्य कितने प्रकार है

ANS : दो प्रकार है, औपचारिक शिक्षा और अनौपचारिक शिक्षा।


अन्य निबंध पढे :

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

डिजिटल इंडिया 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

योग का महत्व पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

Leave a Comment