घरेलू हिंसा 10 लाइन- 10 lines on Gharelu Hinsa in Hindi

भारत संस्कृति और परंपराओ का देश है। यहां महिलाओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है। इसलिए पूरी दुनिया में महिलाओ को सबसे ज्यादा सम्मान देने वाला देश भारत है। लेकिन फिर भी क्यों आज भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे है। महिलाओं के साथ घर के बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी हिंसा हो रही है, जिसे घरेलू हिंसा कहा जाता है। आज हम घरेलू हिंसा के बारे में 10 लाइन जानेंगे।

 

Table of Contents

10 lines on Gharelu Hinsa in Hindi

  1. घरेलू हिंसा यानी घर में ही किया जाने वाला एक तरह का हिंसात्मक व्यवहार।
  2. इसमें घर के एक सदस्य को दूसरे सदस्यो द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
  3. घरेलू हिंसा का मुख्य उद्देश्य दूसरे व्यक्ति को नियंत्रित करना और अपनी इच्छाओं को पूरा करना है।
  4. महिला और पुरुष दोनों घरेलू हिंसा का शिकार होते है। लेकिन महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार ज्यादा होती है।
  5. संयुक्‍त राष्‍ट्र जनसंख्‍या कोष की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल विवाहित महिलाओं में से दो-तिहाई महिला घरेलू हिंसा की शिकार है।
  6. राज्य महिला आयोग के अनुसार अगर परिवार का कोई सदस्य महिला के साथ मारपीट करे या अन्य रूप से प्रताडित करे तो वह महिला घरेलू हिंसा का शिकार कहलाएंगी।
  7. आए दिन हम समाचार में देखते है कि एक दुल्हन को दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार दिया।
  8. वर्तमान समय में विधवाओं के खिलाफ भी घरेलू हिंसा लगातार बढ़ रही है।
  9. महिलाओ के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा का मुख्य कारण दहेज है।
  10. पुरुषो की मूर्खतापूर्ण मानसिकता भी घरेलू हिंसा का एक बड़ा कारण है।

 

(यह भी पढ़े घरेलू हिंसा पर विस्तृत निबंध)

 

5 lines on Gharelu Hinsa in Hindi

  1. पुरुषों के मामले में भी हम अक्सर दैनिक समाचारों में देखते है कि एक बूढ़े व्यक्ति ने संपत्ति के विवादो के कारण आपघात कर लिया या पिता ने गुस्से में अपने ही बेटे की हत्या करदी।
  2. पुरुषों के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा का मुख्य कारण कम आमदनी है।
  3. एक बच्चा जब पढ़ाई में खराब प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ भी घरेलू हिंसा होती है।
  4. जब बूढ़े माता-पिता की दवा या अन्य खर्चे बढ़ने लगते है, तो उनके खिलाफ भी घरेलू हिंसा होती है।
  5. इस तरह मनुष्य का हर वर्ग घरेलू हिंसा का शिकार है।

 

(यह भी पढ़े तोते पर 10 लाइन)

 

10 lines on Gharelu Hinsa in Hindi

  1. घरेलू हिंसा के कारण पीड़ित व्यक्ति में बहुत गंभीर परिणाम देखने मिलते है।
  2. घरेलू हिंसा के कारण पीड़िता की सोच नकारात्मक हो जाती है।
  3. ऐसे लोगो के अंदर आत्मसम्मान की कमी हो जाती है।
  4. उन्हें अकेलापन, घबराहट, चिंता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  5. कई पुरुष घरेलू हिंसा की वजह से नशीले पदार्थो के आदि बन जाते है।
  6. घरेलू हिंसा से पीड़ित व्यक्ति बहुत जल्द आत्महत्या का रास्ता अपना लेता है।
  7. घरेलू हिंसा की वजह से कई बार लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है।
  8. हिंसा का शिकार हुई महिलाएं सामाजिक जीवन की गतिविधियों में बहुत कम हिस्सा लेती है।
  9. घरेलू हिंसा से न सिर्फ पीड़ित व्यक्ति बल्कि उसके पूरे परिवार को चोट लगती है।
  10. जिन परिवारों में घरेलू हिंसा होती है, उस घर के बच्चे भी आक्रामक व्यवहार सीखते है।

 

(यह भी पढ़े दहेज प्रथा पर निबंध)

 

10 lines on Gharelu Hinsa in Hindi

  1. घरेलू हिंसा के मुख्य चार प्रकार है। लैंगिक हिंसा, भावनात्मक हिंसा, शारिरिक हिंसा और आर्थिक हिंसा।
  2. लैंगिक हिंसा यानि किसी महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करना, अश्‍लील चीज़ों को देखने के लिए मजबूर करना, बलात्कार करना आदि।
  3. भावनात्मक हिंसा यानि दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना, महिला के चरित्र पर उंगली उठाना, बार-बार अपमान करना आदि।
  4. शारीरिक हिंसा यानि महिला के साथ मारपीट करना, डराना या धमकाना आदि।
  5. आर्थिक हिंसा यानि कपड़े, खाना और दवाइयां जैसी घर की उपयोगी वस्तुए न देना, नौकरी न करने देना या उसकी आय को ले लेना।
  6. घरेलू हिंसा की बढ़ती घटनाओ को देख भारत सरकार ने घरेलू हिंसा अधिनियम कानून बनाया है।
  7. इस अधिनियम के तहत शहर में कुल आठ संरक्षण अधिकारी नियुक्त किए है।
  8. संरक्षण अधिकारी का काम घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनकर जांच पड़ताल करना है।
  9. पीड़ित महिला का पड़ोसी या कोई अन्य व्यक्ति महिला की सहमति से अपने क्षेत्र के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज करा सकता है।
  10. अगर किसी महिला को घर में परेशान किया जाता है तो इस अधिनियम के तहत महिला सभी लोगो पर केस दर्ज़ कर सकती है।

 

(यह भी पढ़े आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

दुनिया का हर मनुष्य सुखी जीवन जीना चाहता है। लेकिन कुछ लालची लोग अपने से कमजोर लोगों पर हिंसा करते है। खासकर महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा आज हमारे लिए चिंता का विषय बन गयी है। इसका समाधान करने के लिए सभी भारतीयों को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज़ उठानी होगी और लोगों में जागरूकता लानी होगी। तभी हम घरेलू हिंसा को जड़ से खत्म कर सकेंगे।

 

अन्य निबंध पढे :

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

कोरोना वायरस पर 10 लाइन

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

महिला सशक्तिकरण पर निबंध

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

ऑनलाइन क्लास पर 10 लाइन

डिजिटल इंडिया 10 लाइन

Leave a Comment