ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पर 10 लाइन- 10 Lines on APJ Abdul Kalam in Hindi

हमारे देश में ऐसे कई महापुरुषों और कर्मवीरों का जन्म हुआ, जिन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध किया है। इसी कारण भारत की भूमि को ऋषि-मुनियों और कर्मवीरों की भूमि कहा जाता है। आज हम उन्हीं महापुरुषों में से एक के बारे में 10 लाइन जानने वाले है, जिनका नाम डॉ. अब्दुल कलाम है। 

 

Table of Contents

10 Lines on APJ Abdul Kalam in Hindi

  1. डॉ. अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम था।
  2. वह एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक, प्रोफेसर और लेखक थे।
  3. उनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुष्कोड़ी गांव के एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था।
  4. उनके पिता का नाम जैनुलाबदीन था, जो मछुआरे को नाव किराए पर देते थे और उनकी माता का नाम अशियम्मा था, जो एक आदर्श महिला थी।
  5. अब्दुल कलाम के पांच भाई और पांच बहनें थी।
  6. उनके पिता पढ़े-लिखे तो नहीं थे लेकिन उन्होने अपने बच्चो को संस्कार बहुत अच्छे दिये थे।
  7. विज्ञान के क्षेत्र में जाना डॉ कलाम का बचपन से सपना थ।
  8. अब्दुल कलाम जीवन में कई बार असफल हुए, लेकिन उन्होने कभी हार नहीं मानी। जिससे कलाम न केवल एक सफल वैज्ञानिक बने बल्कि देश के राष्ट्रपति भी बने।
  9. अब्दुल कलाम ने अग्नि मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण में अपना अहम योगदान दिया था।
  10. डॉ कलाम ने भारत को बहुत मिसाइलें प्रदान की है, इसीलिए उन्हें मिसाइल मैन कहा जाता है।

 

(यह भी पढ़े- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर विस्तृत निबंध)

 

10 Lines on APJ Abdul Kalam in Hindi

  1. अब्दुल कलाम शुरु से ही पढ़ने में बहुत होशियार थे, जिसके कारण उन्हें प्राथमिक विद्यालय के लिए रामेश्वरम की पंचायत द्वारा दीक्षा पुरस्कार दिया गया।
  2. घर की स्थिति इतनी अच्छी न होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी हायर सेकेंडरी तक पढ़ाई पूरी की।
  3. अब्दुल कलाम के पास आगे की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने अखबार बांटकर अपनी पढ़ाई पूरी की।
  4. साल 1950 में उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और यही से उनका वैज्ञानिक जीवन शुरू हुआ।
  5. डिग्री मिलने के बाद अब्दुल कलाम ने भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (DRDO) में एक वैज्ञानिक के रुप में प्रवेश लिया।
  6. अब्दुल कलाम साल 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में शामिल हुए थे।
  7. ISRO में उन्होंने भारत के सबसे पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान slv-3 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  8. इसके बाद रोहिणी उपग्रह, अग्नि मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए भी अपना महान योगदान दिया।
  9. अब्दुल कलाम को भारत के सबसे बड़े तीन पुरस्कार पद्मा भूषण, पद्मा विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। 
  10. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे।

 

(यह भी पढ़े- आदर्श विद्यार्थी पर 10 लाइन)

 

5 Lines on APJ Abdul Kalam in Hindi

  1. डॉ कलाम महात्मा गांधी जी से बहुत प्रभावित थे, इसलिए वह गांधी जी की तरह सादगीपूर्वक जीवन गुजारते थे।
  2. गांधी जी की तरह अब्दुल कलाम का स्वभाव भी नम्र और सहनशील था। वे हमेशा तीव्र गति से काम करने में विश्वास करते थे।
  3. डॉ कलाम देश के युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
  4. वो अक्सर कहा करते थे कि हमारे देश की असल संपत्ति देश के युवा है। अगर हमने देश के युवाओ को सही रास्ते पर ला दिया तो भारत को विकसित राष्ट्रो में शामिल होने से कोई रोक नहीं सकता।
  5. डॉ कलाम को छात्रो से बहुत लगाव था, इसलिए अपने वैज्ञानिक जीवन के दौरान डॉ कलाम कई बार स्कूलों में जाकर बच्चों को मार्गदर्शन देते थे। 27 जुलाई, 2015 में छात्रों के बीच ही उनका निधन हुआ था।

 

(यह भी पढ़े- ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष :

ए पी जे अब्दुल कलाम एक निराभिमानी और प्रभावशाली व्यक्ति थे। हमारे देश के भटके हुए युवाओ को डॉ कलाम के जीवन से बहुत कुछ सीखना चाहिए। एक गरीब बच्चा सिर्फ अपनी मेहनत और कड़े परिश्रम से न सिर्फ एक सफल वेज्ञानिक बना, बल्कि इतने बड़े देश का राष्ट्रपति भी बना।

 

FAQ

Q- अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या था ?

ANS- अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम

Q- अब्दुल कलाम का जन्म कहाँ हुआ था ?

ANS- तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुष्कोड़ी गांव में

Q- अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन क्यों कहा जाता है ?

ANS- अब्दुल कलाम ने अग्नि और बैलिस्टिक मिसाइल जैसी कई मिसाइलों का सफल परीक्षण किया था, इसीलिए उन्हें मिसाइल मैन कहा जाता है।

 

अन्य 10 लाइन पढ़े :

भारतीय शिक्षा प्रणाली पर 10 लाइन

मेरा भारत महान पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

अहिंसा पर 10 लाइन

कोरोना वायरस पर 10 लाइन

भारतीय संस्कृति पर 10 लाइन

Leave a Comment