कचरा प्रबंधन पर 10 लाइन- 10 lines on Waste Management in Hindi

वर्तमान समय में एक मनुष्य के लिए कचरे को कहीं भी फेंक देना सामान्य है। लेकिन एक दिन यही कचरा हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या बनने वाला है। कचरे से कई गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं, जिससे रोजाना लाखों लोगों की जान जा रही है। आज हम इस कचरे को प्रबंधन कैसे करे इसके बारे में 10 लाइन जानेंगे।

 

Table of Contents

कचरा प्रबंधन पर 10 लाइन

  1. किसी भी कचरे को ठीक से निपटाने के लिए उसे संग्रह, परिवहन और कुछ खास प्रक्रिया करनी पड़ती है, जिसे कचरा प्रबंधन कहा जाता है।
  2. प्राचीन समय में कचरे को मनुष्य एक गड्ढा खोद कर दफन कर देता था। उस समय यही कचरा प्रबंधन था।
  3. लेकिन वर्तमान समय में इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। क्योंकि उस समय उनकी आबादी कम थी, इसलिए कचरा भी बहुत कम था।
  4. वर्तमान में भारत में हर साल 960 मिलियन टन कचरा उत्पन्न होता है।
  5. आज के समय में कचरा प्रबंधन करने के लिए हमें सबसे पहले कचरे का पुनर्चक्रण करना होगा।
  6. पुनर्चक्रण यानि कचरे को पुनः प्राप्त करना और उसे नई सामग्री और वस्तुओं में परिवर्तित करना।
  7. कचरा प्रबंधन करने का दूसरा तरीका है, लैंडफ़िल। इसमें कचरे को लैंडफ़िल में ले जाकर भूमि में दफन किया जाता है।
  8. खाद भी कचरे को प्रबंधन करने का एक अच्छा तरीका है। खाद प्रक्रिया में रसोई की चिज़े और पेड़-पौधों जैसे जैविक कचरे को एक जगह जमा कर कई महीनों तक रखा जाता है और उसके बाद खाद में बदल दिया जाता है।
  9. भस्मीकरण द्वारा भी कचरे को प्रबंधन किया जाता है। इस प्रक्रिया में कचरे को उच्च तापमान में जलाकर अवशेष और गैसीय उत्पादों में बदल दिया जाता है।
  10. कचरे को प्रबंधन करने के लिए गैसीकरण प्रक्रिया भी बहुत प्रचलित है। इसमें कचरे को कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्रो में ले जाकर उच्च तापमान पर विखंडित किया जाता है।

 

(यह भी पढ़े कचरा प्रबंधन पर निबंध)

 

कचरा प्रबंधन पर 5 लाइन

  1. कचरे से कई तरह की खतरनाक बीमारिया उत्पन्न होती है, जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। लेकिन कचरा प्रबंधन से हम इन बीमारियों से बच सकते है।
  2. कचरा प्रबंधन करने से कई फायदे होते है, जैसे कि इससे पर्यावरण बहुत स्वच्छ रहता है।
  3. कचरे के उचित निपटान से वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जैसी गैस कम हो जाएगी। इससे ग्लोबल वार्मिंग और वायु प्रदूषण जैसी समस्याएं पैदा नहीं होंगी।
  4. कचरा प्रबंधन की पुनर्चक्रण प्रक्रिया के माध्यम से हमें नए उत्पादों के लिए कच्चा माल भी प्राप्त होता है।
  5. कचरे का संग्रह से लेकर प्रबंधन करने तक कई लोग काम करते है। इससे देश में कई लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

(यह भी पढ़े- स्वच्छता पर 10 लाइन)

 

कचरा प्रबंधन पर 10 लाइन

  1. कचरा हम मनुष्यों के दैनिक कामकाज से उत्पन्न होता है।
  2. आज के आधुनिक युग में कचरा प्रबंधन हम सब के लिए बहुत जरूरी है।
  3. कुछ साल पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दुनिया के किसी भी देश में बाढ़, भूकंप या अन्य किसी प्राकृतिक समस्या का मुख्य कारण कचरा है। इसलिए कचरे को प्रकृति का सबसे बड़ा दुश्मन कहते है
  4. औद्योगिक कचरे से भूमि की उपजता कम हो जाती है।
  5. इलेक्ट्रॉनिक कचरा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
  6. कांच, दवाई की शीशियाँ और धातु जैसा ठोस कचरा भी हमारे लिए नुकसानकारक है।
  7. कचरा प्रबंधन करने से हमें कुछ नुकसान भी है, जैसे कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया में लगे श्रमिकों के स्वास्थ्य को बहुत खतरा रहता है।
  8. कचरे का प्रबंधन करने के लिए हमें मानव शक्ति के साथ-साथ धन भी चाहिए। क्योकि पुनर्चक्रण और लैंडफ़िल जैसी प्रक्रियाएं महंगी है।
  9. भारत जैसे देशों में इन प्रक्रियाओं पर खर्च करना मुश्किल है। इसलिए कचरा प्रबंधन की इन प्रक्रियाओ का उपयोग करना हमारे  लिए थोड़ा कठिन है।
  10. लेकिन दुनिया में बसी हर चीज़ के फायदे और नुकसान है। हमें इन दोनों को देखकर आगे बढ़ना होता है।

 

(यह भी पढ़े स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

भारत के सभी लोगों को आज से ही कचरे का प्रबंधन कर प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। क्योंकि प्राकृतिक सुंदरता हमारे लिए एक विरासत है। हम सभी प्रकृति का हिस्सा है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति को कचरे के खतरनाक प्रभावों से कैसे बचाएं।

 

FAQ

Q- कचरा प्रबंधन किसे कहते है ?

ANSकिसी भी कचरे को सही तरीके से निपटाने के लिए उस पर संग्रह, परिवहन और कुछ खास प्रकार की प्रक्रिया करनी पड़ती है, जिसे कचरा प्रबंधन कहा जाता है।

Q- क्या इस कचरा प्रबंधन की 10 लाइन को एक निबंध के तौर पर इस्तिमल किया जा सकता है?

ANS YES

 

अन्य निबंध पढे :

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

डिजिटल इंडिया 10 लाइन

ऑनलाइन क्लास पर 10 लाइन

तोते पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

समय का महत्व पर 10 लाइन

कचरा एक बरबादी पर निबंध

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर निबंध

इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर निबंध

Leave a Comment