योग पर 10 लाइन- 10 lines on Yoga in Hindi

योग में कई अलग-अलग आसन होते है, जिसे अगर हम नियमित रूप से करे तो जीवन में बहुत लाभ हो सकता है। इसके अलावा योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में भी काफी मदद करता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए।

 

Table of Contents

10 lines on Yoga in Hindi

  1. योग शब्द संस्कृत के युज शब्द से बना है, जिसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना।
  2. योग का जन्म प्राचीन भारत में हुआ था। सिंधु और सरस्वती सभ्यता के प्राचीन अवशेषों में भी योग की उपस्थिति के प्रमाण मिलते है।
  3. आदियोगी ने हिमालय की एक झील पर सात ऋषियों को योग ज्ञान दिया था। इन्हीं ऋषियों ने योग को दुनिया के विभिन्न भागों में फैलाया है।
  4. महर्षि पतंजलिने योग को आत्मसात किया था और इसके सभी पहलुओं को एक निश्चित रूप में शामिल किया था। इसे ही आज हम योग सूत्र कहते है।
  5. महर्षि पतंजलि को आधुनिक योग का पिता कहा जाता है।
  6. कुछ सालो पहले सिर्फ आयुर्वेदिक रूप से ही योग को महत्व दिया जाता था, लेकिन वर्तमान समय में वैज्ञानिक रूप से भी महत्व दिया जाता है।
  7. आज डॉक्टर भी अपने मरीजों को योग करने की सलाह देते है।
  8. योग करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर रोगमुक्त होता है।
  9. नियमित योग करने से हम जीवन में नकारात्मक विचारों से छुटकारा पा सकते है।
  10. योग को मनुष्य का शारीरिक और मानसिक उपचार भी कहा जाता है।

 

(यह भी पढ़े- योग का महत्व पर निबंध)

 

5 lines on Yoga in Hindi

  1. विश्व के सभी देशो को योग का लाभ मिले, इस उदेश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2015 के दिवस को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया।
  2. इसी दिन भारत की राजधानी दिल्ली में 35985 लोगों ने एक साथ योग किया था।
  3. यहां अलग-अलग देशों के 84 प्रतिनिधि मौजूद थे।
  4. 21 जून 2015 को विश्व के 192 देशों ने पहली बार विश्व योग दिवस मनाया था।
  5. एक रिपोर्ट के मुताबिक आज दुनिया में 2 अरब से भी ज्यादा लोग रोजाना योग करते है।

 

(यह भी पढ़े वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

10 lines on Yoga in Hindi

  1. योग के मुख्य चार प्रकार है, राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग।
  2. भारत के योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार योग के कुल 84 आसन है।
  3. इसमें सबसे ज्यादा ताड़ासन, मयूरासन, बज्रासन, शीर्षासन, गरूड़ासन, भुजंगासन और धनुरासन आसन किए जाते है।
  4. मानव शरीर के हर अंग को स्वस्थ रखने के लिए इन आसनों का प्रयोग बहुत जरूरी है।
  5. योग हमारे शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है।
  6. नियमित योग करने से मनुष्य की रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। इससे हमारी शारीरिक स्थिति काफी स्वस्थ रहती है।
  7. योग मनुष्य के अंदर ध्यान और एकाग्रता को बढाता है।
  8. योग मानव शरीर को अनुशासन में लाकर तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है।
  9. बहुत से लोग वजन कम करने के लिए दवाइयां खाते है, लेकिन अगर वे नियमित योग करना शुरू कर दें तो उनका मोटापा कम हो सकता है।
  10. योग करने से हमें बहुत अच्छी नींद आती है इसलिए डॉक्टर नींद की समस्या से जुड़े मरीजों को योग की सलाह देते है।

 

(यह भी पढ़े वसंत ऋतु पर 10 लाइन)

 

10 lines on Yoga in Hindi

  1. अगर आप योग सीखना चाहते है तो हमेशा किसी प्रशिक्षित गुरु से ही योग सीखें।
  2. योग करने के कई तरीके है, जिनमें से पहला यह है कि योग के लिए आसपास का वातावरण शांत हो।
  3. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय योग करने का सबसे अच्छा समय है।
  4. योग कभी भी जमीन पर बैठकर नहीं करना चाहिए बल्कि योग करने की जगह पर चटाई या कालीन का प्रयोग करें।
  5. योग स्नान करने के बाद और खाली पेट ही करना चाहिये।
  6. योग करने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी नहीं खाना चाहिये।
  7. अगर हम योग करते समय कॉटन के कपड़े पहनते है, तो यह शरीर के लिए काफी अच्छा रहता है।
  8. योग करने से पहले हल्का व्यायाम या कसरत करनी चाहिए, जिससे हमारा शरीर योग करने के लिए तैयार हो जाए।
  9. योग करते समय कभी भी अपने शरीर पर दबाव न डालें और शरीर के अंगों को अपनी क्षमता से अधिक न मोड़ें। क्योकि इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  10. अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द है तो भी योग न करें।

 

(यह भी पढ़े कोरोना वायरस पर 10 लाइन)

 

5 lines on Yoga in Hindi

  1. योग हमारे आलस्य को दुर कर शरीर में तंदुरुस्ती भर देता है।
  2. योग ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और ह्रदय संबधी बीमारियों के लिए लाभकारी होता है।
  3. योग करने से अस्थमा और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियां दूर होती है।
  4. शीर्षासन करने से हमारी त्वचा में निखार आता है और बाल गिरने की समस्या दूर होती है।
  5. योग के ऐसे ही असंख्य लाभों की वजह से वर्तमान में इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है।

 

(यह भी पढ़े समय का महत्व पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

वर्तमान समय में बहुत से लोग योग को धर्म मानने लगे है। जबकि योग कोई धर्म नहीं बल्कि जीने की एक कला है। योग एक ऐसी साधना है, जिसे सीखने के बाद हमारा जीवन सफलता की राह पर अग्रसर होगा। क्योंकि योग हमारे जीवन के हर पल को मार्गदर्शन करता है। इसीलिए विश्व के प्रत्येक मनुष्य को जीवन में योग करना ही चाहिए।  

 

FAQ

Q- अंतराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है ?

ANS 21 जून

Q- आधुनिक योग का पिता किसे कहा जाता है ?

ANS महर्षि पतंजलि

Q- योग के कितने प्रकार है ?

ANS योग के चार प्रकार है। राज योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग।

 

अन्य निबंध पढे :

ऑनलाइन क्लास पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

डिजिटल इंडिया 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

स्वच्छता पर 10 लाइन

तोते पर 10 लाइन

Leave a Comment