व्यायाम पर 10 लाइन- 10 lines on Exercise in Hindi

व्यायाम यानि हमारे शरीर को ऐसा बनाना कि वह हर स्थिति में काम कर सके। व्यायाम नियमित करने से मनुष्य की रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ती है, जिससे वह कई भयानक बीमारियों से दूर रहता है। और वर्तमान समय में हमें कोरोना वायरस से बचने के लिए तो हररोज व्यायाम करना चाहिए।

 

Table of Contents

10 lines on exercise in Hindi

  1. योग करना, हर सुबह उठकर टहलना, साइकल चलाना, कसरत करना, उठक-बैठक करना, लम्बी कूद, रस्सी कूद और सभी खेल व्यायाम है।
  2. व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ, सुंदर और निरोग रहता है।
  3. नियमित व्यायाम करने से मनुष्य का दिमाग बहुत शांत रहता है।
  4. शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और हमारे चेहरे पर चमक पैदा होती है।
  5. व्यायाम करने से शरीर में जबरदस्त फुर्ती रहती है और आलसपन दूर होता है।
  6. व्यायाम करने से शरीर का रक्त संचार ठीक से होता है, जिससे हमें हृदय सबंधी रोग नहीं होता है।
  7. वर्तमान में हर 10 में से 2 व्यक्ति को मेदस्वती और मोटापे जैसी बीमारियां है। लेकिन अगर हम नियमित व्यायाम करें तो इन बीमारियो से आसानी छुटकारा पा सकते है।
  8. आज के दौर में कई लोगो को नींद कि समस्या होती है, परंतु व्यायाम करने से हमें गहरी नींद आती है।
  9. जिन लोगों का काम ज़्यादातर बैठे-बैठे करना है, उनके शरीर में कई तरह के रोग पैदा हो जाते है। ऐसे लोग भी अगर नियमित व्यायाम करें तो बीमारियों से बच सकते है।
  10. किसी ने क्या खूब लिखा है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और आत्मा का निवास होता है।

 

(यह भी पढ़े- व्यायाम का महत्व पर निबंध)

 

5 lines on exercise in Hindi

  1. सुबह और शाम का समय व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय है।
  2. कई लोग देर रात को और दोपहर में व्यायाम करते है, लेकिन इससे व्यायाम का ज्यादा लाभ नहीं होता है।
  3. व्यायाम वहीं करना चाहिए जहां स्वच्छ हवा, खुली जगह और रोशनी हो।
  4. सर्दियों में सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर को विशेष फायदा होता है।
  5. इसलिए हर मनुष्य को अपनी अपनी दिनचर्या में व्यायाम को अपनाना चाहिए।

 

(यह भी पढ़े योग का महत्व पर 10 लाइन)

 

10 lines on exercise in Hindi

  1. वर्तमान समय में ज़्यादातर लोगो की ज़िंदगी भागदौड़ वाली हो गई है। ऐसे लोगो के लिए व्यायाम जरूरी है।
  2. व्यायाम करने से शरीर में पसीना आता है, जिससे शरीर के अनावश्यक और हानिकारक पदार्थ पसीने के साथ बाहर आ जाते है।
  3. नियमित व्यायाम करने से इंसान का क्रोध और चिड़चिड़ापन दूर होता है।
  4. व्यायाम हर बीमारी का इलाज है।
  5. कई बड़े डोकटरों का कहना है कि वर्तमान में मनुष्य बीमारियों से कम और दवाओं के कारण ज्यादा मर रहा है। क्योंकि ज्यादा दवाएं किडनी और दिल की समस्या का कारण बनती है।
  6. इसलिए मनुष्य को अपना स्वास्थ्य दवाओं से नहीं बल्कि व्यायाम से मजबूत बनाना होगा।
  7. एक मनुष्य के लिए जिस तरह भोजन, कपड़े और मकान जरूरी है, उसी तरह से व्यायाम भी जरूरी है।
  8. दुबले-पतले शरीर और उदास मन वाले व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है। लेकिन व्यायाम आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाता है।
  9. परंतु जो लोग रोजाना बहुत काम करते है, उन्हें व्यायाम करने की जरूरत नहीं होती है।
  10. कृषि के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने वाले किसान और कारखानों में काम करने वाले विभिन्न श्रमिकों को व्यायाम करने की जरूरत नहीं है।

 

(यह भी पढ़े स्वच्छता पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

किसी भी इंसान के तन और मन को स्वस्थ और शांत रखने के लिए व्यायाम सबसे अच्छा तरीका है। अक्सर हम क्रिकेट या फूटबोल में देखते है कि कोई खिलाड़ी चोटिल होने के बाद भी तुरंत खड़ा हो जाता है। इसकी मुख्य वजह व्यायाम ही है। तो अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है तो आज से ही व्यायाम करना शुरू कर दें।

 

FAQ

Q- व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय कोनसा है ?

ANS- सूर्योदय और सूर्यास्त

Q- व्यायाम क्या है ?

ANS– योग करना, कसरत करना, हर सुबह उठकर टहलना, साइकल चलाना, उठक-बैठक करना, लम्बी कूद, रस्सी कूद और सभी खेल व्यायाम है।

 

अन्य निबंध पढे :

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

कचरा प्रबंधन पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

कोरोना वायरस पर 10 लाइन

तोते पर 10 लाइन

घरेलू हिंसा 10 लाइन

Leave a Comment