मेरे विद्यालय पर 10 लाइन- 10 lines on my School in Hindi

दोस्तो, आज हम मेरे विद्यालय पर 10 लाइन जानने वाले है। आप इसे एक निबंध के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

 

Table of Contents

10 lines on my School in Hindi

  1. मेरे विद्यालय का नाम विजय मेहता स्कूल है।
  2. यह विद्यालय राजकोट में स्थित है।
  3. मेरे विद्यालय की स्थापना सन 1997 में हुई थी।
  4. मेरे विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र पढ़ते है।
  5. मेरे विद्यालय में लड़के-लड़कियां दोनों एक साथ पढ़ते है।
  6. मेरे विद्यालय में लगभग 1200 छात्र-छात्राएं पढ़ते है।
  7. विद्यालय का समय दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक है।
  8. मेरे विद्यालय के सभी क्लास में स्मार्ट बोर्ड लगे हुए है।
  9. मेरे विद्यालय में कुल 36 कमरे है।
  10. मेरे विद्यालय की इमारत चार मंजिला है।

 

(यह भी पढ़े- मेरे विद्यालय पर विस्तृत निबंध )

 

10 lines on my School in Hindi

  1. मेरे विद्यालय में 45 अध्यापक और अध्यापिकाएं है, जो हमें मन लगाकर पढ़ाते है।
  2. विद्यालय में दो कार्यालय है, एक में प्रधानाचार्य और दूसरे में अध्यापक बैठते है।
  3. हमारे विद्यालय में सभी छात्र सफ़ेद रंग की ड्रेस में आते है।
  4. विज्ञान के छात्रों के लिए मेरे विद्यालय में एक जबरदस्त प्रयोगशाला बनाई गई है।
  5. विद्यालय में साफ़ पानी और एक कैंटीन की व्यवस्था की गई है।
  6. मेरे विद्यालय में एक हरा-भरा खेल का मैदान और सुंदर बगीचा भी है।
  7. विद्यालय में हर साल कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, जिनमें कई छात्र भाग लेते है।
  8. मेरे विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।
  9. मेरा विद्यालय में सभी बच्चों को घर से लेने और घर छोड़ने के लिए 5 बस है।
  10. मेरा विद्यालय बहुत सुंदर है और मुझे अपने विद्यालय पर गर्व है।

 

(यह भी पढ़े- आदर्श विध्यार्थी पर 10 लाइन)

 

5 lines on my School in Hindi

  1. आज का आधुनिक युग कंप्यूटर का युग है, इसलिए मेरे विद्यालय में एक कंप्यूटर क्लास भी है।
  2. मेरे विद्यालय में एक बड़ी पुस्तकालय है, जहां छात्र शांत और अच्छे वातावरण में पढ़ाई करते है।
  3. मेरे विद्यालय में एक बड़ा सभा-खंड है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम या उत्सवों का आयोजन किया जाता है।
  4. मेरे विद्यालय में सभी क्लास के बाहर कूड़ादान की व्यवस्था है।
  5. हमारे विद्यालय में लड़के-लड़कियां दोनों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था है।

 

(यह भी पढ़े- शिक्षा का महत्व पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

मेरे विद्यालय ने मुझे इस दुनिया में रहना और चुनौतियों का सामना करना सिखाया है। मैंने अपने विद्यालय से आत्म-विश्वास और सहानुभूति जैसे कई गुणो को सीखा है। मेरे स्कूल ने देश को आगे बढ़ाने की और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने की सोच दी है। असफलताओ का सामना करना विद्यालय ने मुझे सिखाया है।

 

FAQ

Q- आपके विद्यालय का नाम क्या है ?

ANS- विजय मेहता स्कूल

Q- आपके विद्यालय कहाँ है ?

ANS- राजकोट

Q- आपके विद्यालय की स्थापना कब हुई ?

ANS-1997


अन्य 10 लाइन पढे :

ऑनलाइन शिक्षा पर 10 लाइन

भारतीय शिक्षा प्रणाली 10 लाइन

अहिंसा पर 10 लाइन

आत्मनिर्भर भारत पर 10 लाइन

आतंकवाद पर 10 लाइन

डिजिटल इंडिया पर 10 लाइन

समय का महत्व पर 10 लाइन

Leave a Comment