मेरे सपनों का भारत पर 10 लाइन – 10 lines India of My Dreams in Hindi

दोस्तो आज हम मेरे सपनों का भारत पर 10 लाइन जानने वाले है। किसी भी देश के नागरिकों को अपने देश के प्रति एक दृष्टिकोण होता है। लोग अपने देश के बारे में चर्चा-चिंतन करते है। जैसे देश में क्या व्यवस्था होनी चाहिए, लोगों को अपनी परंपराओं का सम्मान कैसे करना चाहिए आदि। इसी तरह, यहाँ मैंने भी अपने देश के बारे में कुछ सपने बनाए है और कुछ व्यक्तिगत विचारों को इस 10 लाइन में शामिल किया है।

मेरे सपनों का भारत पर 10 लाइन

  1. मेरे सपनों के भारत में देश का हर नागरिक शिक्षित होगा।
  2. इससे देश के हर व्यक्ति को रोजगार मिलेगा, लोगों की गरीबी दूर होगी और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी।
  3. मेरे सपनों के भारत में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी।
  4. मेरे सपनों के भारत में देश की हर महिला शिक्षित और सुरक्षित होगी। शिक्षा, कपड़े, रहन-सहन और रोजगार से जुड़ी चीजों में उनके साथ कभी भेदभाव नहीं किया जाएगा।
  5. मेरे सपनों के भारत में बेरोजगारी बिल्कुल नहीं होगी, क्योंकि सरकार सभी नागरिकों को समान रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
  6. मेरे सपनों के भारत में देश के किसानों के खेत हरियाली से भरे होंगे, घर अनाज के भंडारों से भरे होंगे और जीवन खुशियों से भरा होगा।
  7. मेरे सपनों के भारत में हमारा देश पूरी दुनिया में औद्योगिक क्षेत्रों का केंद्र बने, जिससे देश का तेजी से विकास हो सके और हम विकसित देशों की श्रेणी में अपनी जगह बना सकें।
  8. मेरे सपनों के भारत में किसी भी भारतीय के साथ जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं किया जाना जाएगा।
  9. मेरे सपनों के भारत में कहीं भ्रष्टाचार नहीं होगा। बल्कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को रोकने लिए सख्त से सख्त व्यवस्था और कानून बनाएगी।
  10. मेरे सपनों के भारत में हर भारतीय के पास खाने के लिए भोजन, रहने के लिए मकान और पहेनने के लिए कपड़े होंगे।

(यह भी पढ़े- कोरोना वायरस पर 10 लाइन)

निष्कर्ष

मैं एक ऐसे भारत की कल्पना करता हूं जहां देश के नागरिकों में दया और परोपकार की भावना हो। देश का प्रत्येक व्यक्ति सुखी, शिक्षित, मेहनती, आत्मनिर्भर और विकसित हो। देश के सभी लोगों में भाईचारे की भावना पैदा हो। शायद अब आप लोगो को पता चल गया होगा कि मेरे सपनों का भारत कैसा होगा।

अन्य 10 लाइन पढे :

भारतीय शिक्षा प्रणाली 10 लाइन

भगत सिंह पर 10 लाइन

स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइन

.पी.जे. अब्दुल कलाम पर 10 लाइन

ताजमहल पर 10 लाइन

मोबाइल पर 10 लाइन

क्रिकेट पर 10 लाइन

Leave a Comment