हाथी पर 10 लाइन- 10 lines on Elephant in Hindi

हाथी पृथ्वी पर मौजूद सबसे विशाल और ताकतवर जानवरो में से एक है। आज हम हाथी के बारे में 10 लाइन जानेंगे। आप इस 10 लाइन को एक निबंध के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

Table of Contents

10 lines on Elephant in Hindi

  1. हाथी पालतू और शाकाहारी प्राणी है, जो काला, सिलेटी और सफेद रंग में पाया जाता है।
  2. हाथी के लटकते हुए दो कान होते है और उनकी सुनने की क्षमता काफी ज्यादा होती है।
  3. उनकी आंखे छोटी होती है, इसलिए हाथी को कम रोशनी में ज्यादा और ज्यादा रोशनी मे कम दिखाई देता है ।
  4. इनकी आंखें छोटी होती है, इसलिए हाथी कम रोशनी में ज्यादा और तेज रोशनी में कम दिखाई देता है।
  5. हाथी के मुख में दो लंबे सफेद दाँत और एक लंबी सूंड़ होती है ।
  6. हाथी के दांत जीवन भर लगातार बढ़ते रहते है।
  7. इसकी सूंड़ बहुत मजबूत और लचकदार होती है। हाथी एक बार में अपनी सूंड में 14 लीटर पानी खींच लेता है।
  8. हाथी की त्वचा मोटी और संवेदनशील होती है। संवेदनशील होने के कारण उन्हें प्रतिदिन स्नान करना पड़ता है।
  9. उनके पैर स्तंभ की तरह होते है, जिसकी वजह से ये बड़े लंबे समय तक खड़े रह सकते है।
  10. हाथी का वजन 5000 से 7000 किलो तक और ऊंचाई 11 फुट जितनी होती है।

(यह भी पढ़े- हाथी पर विस्तृत निबंध)

5 lines on Elephant in Hindi

  1. प्राचीन काल से ही हाथी मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी रहा है।
  2. जैसे राजा-महराजाओं की सवारी के लिए, भारी सामान को लाने-लेजाने के लिए और युद्ध के दौरान भी हाथी का उपयोग किया जाता था।
  3. इसी कारण हाथी को उस समय शाही पशु कहा जाता था।
  4. हाथी के महत्व को ध्यान में रखते हुए 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।
  5. भारत में हाथी मुख्य तौर पर मैसूर, असम और त्रिपुरा के जंगलों में पाए जाते है।

(यह भी पढ़े- तोते पर 10 लाइन)

10 lines on Elephant in Hindi

  1. थाईलैंड को सफेद हाथियों का देश कहा जाता है, क्योकि यहां सफेद रंग के हाथी पाए जाते है।
  2. एक मादा हाथी एक दिन में अपने बच्चे को 10 लीटर से ज्यादा दूध पीला सकती है।
  3. जन्म के समय हाथी के बच्चे का वजन 120 किलो होता है, जिसे कोल्फ कहा जाता है।
  4. हाथी एक दिन में 30 गैलन से ज्यादा पानी पी सकता है।
  5. हाथी एक दिन में 400 पाउंड से अधिक खाना खा सकते है।
  6. हाथी अपने भोजन को पचाने के लिए दौड़ते हैं और फिर मीथेन गैस छोड़ते है।
  7. हाथी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  8. हाथी सिर्फ 2 से 4 घंटे ही सोता है ।
  9. हाथी की यादाश्त क्षमता बहुत अच्छी होती है।
  10. हाथी का ह्रदय 1 मिनट में 27 बार धड़कता है।

(यह भी पढ़े- ताजमहल पर 10 लाइन)

10 lines on Elephant in Hindi

  1. हाथी एक शांत स्वभाव का जानवर है। लेकिन अगर कोई हाथी को परेशान कर दे तो उस पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता है।
  2. नर हाथी अकेले रहना पसंद करते है और मादा हाथी झुंड में।
  3. हाथी की उम्र 70 से 80 साल होती है।
  4. मादा हाथी का गर्भकाल 22 महीने का होता है और 4 साल में केवल एक बार गर्भधारण करती है।
  5. श्रीलंका में हाथी के लिए अनाथाश्रम बनाया गया है ।
  6. दुनिया में हाथी की दो मुख्य प्रजातियां पाई जाती है, अफ्रीकी हाथी और एशियाई हाथी।
  7. एशियाई हाथी को भारतीय हाथी भी कहा जाता है।
  8. एशियाई हाथी की तुलना में अफ्रीकी हाथी थोड़े बड़े और गहरे स्लेटी रंग के होता है।
  9. आफ्रीकी हाथि की सूंड में दो छिद्रों होते है लेकिन एशियाई हाथी की सूंड में केवल एक ही छिद्र होता है।
  10. हाथी जंगलों में रहना पसंद करते हैं, लेकिन वनों की कटाई के कारण कई बार हाथी अपने भोजन की तलाश में आवासीय इलाकों में भी आ जाते है।

(यह भी पढ़े- भगत सिंह पर 10 लाइन)

निष्कर्ष :

भारत में हाथी को एक देवता की सवारी मानकर पूजा जाता है, लेकिन फिर भी आज हमारे देश में हाथी की स्थिति बहुत दयनीय है। क्योकि मनुष्य अपने फायदे के लिए हाथी को मारता ही जा रहा है। इसके अलावा वनो को लगातार काटा जा रहा है, जिसकी वजह से कई जानवर भूख से मर रहे है। हाथी की जनगणना से पता चला है कि 2012 की तुलना में 2018 में 11 प्रतिशत हाथी कम हुए है। इसलिए हम सभी भारतीयों को आगे आकर हाथी को बचाने के प्रयास करने होंगे। तभी हम इस धरती पर हाथी की रक्षा कर पाएंगे।

FAQ

Q- विश्व हाथी दिवस कब मनाया जाता है ?

ANS- 12 अगस्त

Q- सफेद हाथियों का देश किसे कहा जाता है ?

ANS- थाईलैंड

Q- हाथी की कितनी प्रजातियाँ हैं ?

ANS- दो, अफ्रीकी हाथी और एशियाई हाथी।

अन्य 10 लाइन पढे :

आत्म निर्भर भारत पर 10 लाइन

मेरा प्रिय मित्र पर 10 लाइन

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

आतंकवाद पर 10 लाइन

भारतीय संस्कृति पर 10 लाइन

दहेज प्रथा पर 10 लाइन

मोर के बारे में रोचक तथ्य

Leave a Comment