वृक्षारोपण पर 10 लाइन – 10 lines on Vriksharopan in Hindi

मनुष्य और प्रकृति का संबंध प्राचीन काल से ही बहुत घनिष्ठ रहा है। भोजन से लेकर आवास तक मानवी अपनी सभी आवश्यकताए प्रकृति से पूरी करता था। प्रकृति में भी विशेष वृक्षों से मनुष्य को बहुत लाभ होता था। पेड़ों ने मनुष्य को खाने के लिए फल, ईंधन के लिए लकड़ी और शरीर ढकने के लिए पत्ते दिये। लेकिन उसके बाद मानवी आधुनिकता की दौड़ में आकार अंधाधुंध पेड़ों को काटने लगा, जिससे कुछ ही समय में कई जंगल नष्ट हो गए। लेकिन अगर हम वृक्षारोपण को अपना ले तो पेड़ो को बचा सकते है। आज हम वृक्षारोपण के बारे में 10 लाइन जानेंगे।  

 

Table of Contents

10 lines on Vriksharopan in Hindi

  1. वृक्षारोपण यानि दुनिया में कहीं भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने या बीज बोने की एक प्रक्रिया।
  2. इसमें एक व्यक्ति या समूह मिलकर वृक्षारोपण करते है।
  3. आज के आधुनिक युग में हमें वृक्षो को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण की बहुत आवश्यकता है।
  4. मनुष्य ने जब से अंधाधुंध पेड़ों को काटना शुरू किया है, तब से हमें सुनामी और अकाल जैसी स्थितियाँ देखने को मिली है।
  5. पेड़ो की कमी से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है। जो सभी जीवो के लिए हानिकारक है।
  6. पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से ग्लोबल वार्मिंग जैसी खतरनाक घटनाएं भी होती है।
  7. पेड़ो की कटाई से प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे पृथ्वी का वातावरण प्रदूषित और अशुद्ध होता है।
  8. पेड़ भूमि के कटाव को रोकते है, जिसकी वजह से हमारी जमीने बंजर नहीं बनती।
  9. नियमित वर्षा पेड़ो के कारण ही होती है, इसलिए हमें वृक्षारोपण करके ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे।
  10. इंसान को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि वृक्षों के बिना उसका जीवन बिल्कुल शून्य है।

 

(यह भी पढ़े- वृक्षारोपण पर विस्तृत निबंध)

 

5 lines on Vriksharopan in Hindi

  1. साल 1950 में भारत सरकार द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका नाम वन महोत्सव रखा गया था।
  2. वन महोत्सव में भारत के सभी लोग मिलकर वृक्षारोपण करते है।
  3. वर्षा ऋतु के शुरूआती सप्ताह में वन महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
  4. भारत में वन महोत्सव एक त्योहार की तरह मनाया जाता है।
  5. यह कार्यक्रम वन विभाग की प्रत्यक्ष देखरेख में आयोजित किया जाता है।

 

(यह भी पढ़े- वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन)

 

10 lines on Vriksharopan in Hindi

  1. दुनिया के सभी लोगो के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। क्योकि पेड़ो से हमें खाने के लिए फल और सब्जियां मिलती है।
  2. पेड़ो की लकड़ी से फर्नीचर, कागज़, रबर और अन्य कई प्रकार की सजावटी चिजे प्राप्त होती है।
  3. पेड़ो की जड़ों, पत्तियों, फल और फूलों का उपयोग करके कई प्रकार की दवाए भी बनाई जाती है।
  4. मनुष्य के साथ-साथ पक्षि और जानवर भी पेड़ पर निर्भर है, क्योकि उनका तो घर और भोजन दोनों पेड़ है।
  5. पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन देते है, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड जैसे अन्य हानिकारक गैसों को अपने अंदर अवशोषित भी करते है।
  6. पेड़ो की वजह से हमारे आस-पास की हवा शुद्ध और ताज़ी रहती है।
  7. पेड़ धरती का सौंदर्य है, क्योकि पेड़ों की हरियाली हमारी धरती को बेहद खूबसूरत बनाती है।
  8. वास्तव में, पेड़ो के बिना मानव जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है।
  9. लेकिन वर्तमान समय में मनुष्य आधुनिकता की लालच में वृक्षो को लगातार नष्ट करता जा रहा है। पैसो के लिए इंसान पेड़ो को काट कर घर और फ़ैक्टरीया बना रहा है।
  10. पेड़ो की कमी के कारण भविष्य में हमारे बच्चो का जीवन बहुत कठिन हो जाएगा। इसलिए आज और अभी से पेड़ो की रक्षा करे और लोगो को पेड़ो के बारे में जागरूक करें।

 

(यह भी पढ़े- कचरा प्रबंधन पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष

अब तक मनुष्य ने विकास के नाम पर वनों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। लेकिन अब स्थिति को बदलने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले हमें आगे आकर पर्यावरण को स्वस्थ, साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने का प्रयास करना होगा। तभी लोग हमारा साथ देंगे और धरती पर शांति से रह पाएंगे। एक कवि ने पेड़ो के बारे में बहुत अच्छा लिखा है कि पेड़-पौधे और वन है मानव के लिए एक वरदान, मत करो इनका अपमान।

 

FAQ

Q- वृक्षारोपण क्या है?

ANS- वृक्षारोपण यानि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर नए वनों का निर्माण करना।

Q- वन महोत्सव की शुरुआत कब हुई ?

ANS- 1950

Q- वृक्षारोपण दिन कब मनाया जाता है?

ANS-  5 जून


अन्य 10 लाइन पढे :

योग पर 10 लाइन

व्यायाम पर 10 लाइन

घरेलू हिंसा 10 लाइन

मेरा भारत महान पर 10 लाइन

मेरा प्रिय मित्र पर 10 लाइन

भारतीय शिक्षा प्रणाली पर 10 लाइन

मोबाइल पर 10 लाइन

Leave a Comment