सड़क सुरक्षा पर 10 लाइन- 10 lines on Road Safety in Hindi

वर्तमान में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क हादसों में रोजाना लाखों लोगों की मौत हो रही है। आज के दौर में इसलिए सड़क सुरक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है। आज हम सड़क सुरक्षा के बारे में 10 लाइन जानने वाले है। आप इसे एक निबंध के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

 

Table of Contents

10 lines on Road Safety in Hindi

  1. दुनिया के सभी लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सड़क का उपयोग करते है। लेकिन सड़क का उपयोग करने के लिए हमें कुछ नियमो का पालन करना होता है। इसे साधारण भाषा में सड़क सुरक्षा कहते है।
  2. सबसे ज्यादा सड़कों वाले देशों में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।
  3. हर देश की सरकार सड़क सुरक्षा के लिए ट्रैफिक सिग्नल, डिवाइडर, सीसीटीवी कैमरे और साइन बोर्ड जैसे कई नियम बनाती है।
  4. जो लोग इन नियमो का पालन नहीं करते है, उन्हे सड़क पर खतरनाक हादसों का सामना करना पड़ता है।
  5. एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में हर साल 13 लाख से भी ज्यादा लोग केवल सड़क दुर्घटनाओ में अपनी जान गंवाते है।
  6. पूरी दुनिया में हररोज 3000 से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते है।
  7. भारत में हर साल 1.5 लाख से भी ज्यादा लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते है।
  8. भारत में प्रतिदिन 16 बच्चों की मौत सड़क हादसों के कारण होती है।
  9. ऐसे लोग न सिर्फ अपनी बल्कि आम इंसानों और जानवरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते है। इसीलिए वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा बहुत जरूरी है।
  10. सड़क हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी का न होना है। इसलिए आज से ही सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी लें और दूसरों को भी दें।

 

(यह भी पढ़े- सड़क सुरक्षा पर विस्तृत निबंध)

 

10 lines on Road Safety in Hindi

  1. ट्रैफिक सिंगल्स और स्ट्रीट लाइट्स का बहुत सख्ती से पालन करें और अस्पताल, स्कूल और कॉलोनी जैसे सार्वजनिक क्षेत्रो में तेज गति से वाहन ना चलाएं।
  2. हमेशा सड़क के बाईं ओर चलें और दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश न करें।
  3. वाहन को सड़क पर घुमाते समय या कही मुड़ते वक्त इंडिकेटर (सूचक) का प्रयोग अवश्य करे।
  4. जिन सड़कों पर ट्रेफिक ज्यादा हो वहां अधिक सावधान रहे।
  5. वाहन को ओवरटेक करने के लिए हमेशा हॉर्न का प्रयोग करें।
  6. पीछे से आने वाले वाहनों को देखने के लिए हमेशा आइने का इस्तेमाल करें।
  7. वाहन चलाते समय अपने और वाहन के आवश्यक दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें।
  8. वाहन चलाते समय कभी भी अपने मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
  9. और जरूरत न हो तो संगीत न सुनें, क्योकि इससे हमारा दिमाग व्याकुल होता है।
  10. किसी भी व्यक्ति को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

 

(यह भी पढ़े- आतंकवाद पर 10 लाइन)

 

5 lines on Road Safety in Hindi

  1. भारत में ज़्यादातर लोगों को सड़क पर बने निशान और नियमो की जानकारी ही नहीं है। फिर यह लोग इन नियमों का अच्छे से पालन कैसे करेंगे।
  2. माता-पिता को अपने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
  3. दोपहिया वाले जीतने भी वाहन चालक है, उन्हें गुणवत्ता वाले हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।
  4. जो व्यक्ति पैदल चल रहा है, उसे हमेशा फुटपाथ पर चलने की कोशिश करनी चाहिए।
  5. क्योकि सड़क दुर्घटनाओं से मरने वाले लोगों में 50 प्रतिशत लोग या तो पैदल यात्री है या दोपहिया वाले साधन।

 

(यह भी पढ़े- घरेलु हिंसा पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष :

वर्तमान समय में लगातार सड़क हादसे और दुर्घटनाए बढ़ रही है। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगो को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना चाहिए। जब लोग सड़क सुरक्षा के सभी नियमो को जानेंगे और उनका पालन करेंगे, तो शायद हम काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओ से बच सकते है।


FAQ

Q- भारत में किस उम्र के बच्चे को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है ?

ANS- 18 वर्ष से कम

Q- भारत में हर साल कितने लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं ?

ANS- 1.5 लाख से ज्यादा


अन्य 10 लाइन पढे :

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

आदर्श छात्र पर 10 लाइन

मोबाइल पर 10 लाइन

कोरोना वायरस पर 10 लाइन

ऑनलाइन शिक्षा पर 10 लाइन

Leave a Comment