मेरी माँ पर 10 लाइन- 10 Lines On My Mother In Hindi

माँ एक महिला को निर्दिष्ट करता शब्द है और इसका कोई संक्षिप्त रूप नही है। इस दुनिया का कोई भी मनुष्य अपनी माँ से ज्यादा प्यार किसी को नहीं करता है। हमारी भारतीय संस्कृति में माँ का बहुत महत्व है। आज हम एक माँ के बारे में 10 लाइन जानने वाले है।

 

10 Lines On My Mother In Hindi

  1. दुनिया की सबसे कीमती चीज माँ है।
  2. मेरी माँ घर की एक समझदार महिला है।
  3. अगर कोई मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है, तो वह मेरी माँ है।
  4. हमारे घर में सबसे पहले मेरी माँ सुबह पाँच बजे उठ जाती है और रात के 11 बजे तक लगातार काम करती है।
  5. इतना काम करने के बाद भी वह कभी शिकायत नहीं करती है।
  6. घर के सभी लोगो के लिए माँ स्वादिष्ट खाना बनाती है।
  7. मेरी माँ अपने सुखों का त्याग करके दिन भर मेरी और पूरे घर की देखभाल करती है।
  8. मेरी माँ मुझे जीवन में अच्छी चीजें सिखाती है।
  9. पढ़ाई में भी मेरी माँ मुझे बहुत मदद करती है।
  10. रात को सोते वक्त हमेशा माँ मुझे कहानियां सुनाती है।

 

(यह भी पढ़े- मेरी माँ पर विस्तृत निबंध)

 

10 Lines On My Mother In Hindi

  1. दुनिया की सबसे प्यारी मेरी माँ है।
  2. प्यार और बलिदान का प्रतीक माँ है।
  3. मेरी माँ एक शिक्षित महिला है।
  4. वह रोज सबसे पहले उठती है और फिर मुझे स्कूल के लिए तैयार करती है।
  5. माँ एक गुरु समान होती है, क्योकि वह जीवन के हर पल में हमारा मार्गदर्शन करती है।
  6. मेरे जीवन में अगर कोई मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, तो वह मेरी माँ है।
  7. मेरी माँ ने ही मुझे जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना करना सिखाया है।
  8. जब मैं बीमार था, तो उसने रात भर मेरी देखभाल की थी।
  9. मेरे लिए वह किसी डॉक्टर से कम नहीं है।
  10. एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कुर्बान कर सकती है।

 

(यह भी पढ़े- मेरा प्रिय मित्र पर 10 लाइन)

 

5 Lines On My Mother In Hindi

  1. एक माँ के प्यार के लिए पूरी दुनिया तरस जाती है।
  2. किसी भी मनुष्य के जीवन में माँ का होना एक बहुत बड़ा उपहार है।
  3. जिस व्यक्ति के पास माँ नहीं है, उनका जीवन नरक जैसा बन जाता है।
  4. इसलिए दुनिया के सभी लोगो को अपनी माँ की कदर करनी चाहिए।
  5. हमारी कई गलतियों करने के बाद भी सिर्फ एक माँ ही हमें माफ कर सकती है।

 

(यह भी पढ़े- कोरोना वाइरस पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष :

इस दुनिया में हम सब कुछ बन सकते है, लेकिन एक माँ बनना बहुत मुश्किल है। क्योकि माँ पर घर की सारी ज़िम्मेदारी होती है। माँ घर के सारे दुख अपने पर ले लेती है और हमें खुश रखने की कोशिश करती है। इसीलिए मैं ऊपर वाले से यही प्राथना करता हु कि मुझे इतना काबिल बनाएं के मैं अपने माता-पिता को खुश रख सकूं। जिस तरह उन्होंने मुझे बचपन मे कोई तकलीफ नहीं दी, वैसे ही उनके बुढ़ापे में मैं उनको कोई तकलीफ न दूं और उनको बहोत खुश रख सकु।

 

अन्य 10 लाइन पढे :

आदर्श छात्र पर 10 लाइन

कचरा प्रबंधन पर 10 लाइन

दहेज प्रथा पर 10 लाइन

घरेलू हिंसा पर 10 लाइन 

मोबाइल फोन पर 10 लाइन

Leave a Comment