बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर 10 लाइन- 10 Lines on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi

भारत के सभी लोगो को यह जानकार खुशी होनि चाहिए कि सरकार देश की बेटियो के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण जैसी योजनाएँ लागू कर रही है। इससे यह साबित होता है कि हमारी सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए काम कर रही है। आज हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर 10 लाइन जानने वाले है।

 

Table of Contents

10 Lines on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi

  1. वर्तमान में भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन फिर भी महिलाओं की संख्या लगातार घट रही है।
  2. हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को बाल लिंग अनुपात कहा जाता है।
  3. यूनिसेफ के आंकड़ो के अनुसार बाल लिंग अनुपात के 195 देशो में भारत 41वें स्थान पर है।
  4. तेजी से घट रही महिलाओं की संख्या को रोकने के लिए और उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बनाई है।
  5. 22 जनवरी 2015 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा राज्य के पानीपत जिले में इस योजना का शुभारंभ किया था।
  6. इस योजना को शुरु करने से पहले देश के 100 जिलों में लिंग अनुपात का विश्लेषण किया गया और जिस जिले में लिंग अनुपात सबसे अधिक था वहां इस योजना को लागू किया गया। 
  7. हरियाणा राज्य में प्रति 1000 लड़कों पर केवल 775 लड़कियां थीं। इसी वजह से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत हरियाणा से हुई थी।
  8. बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना स्वास्थ्य मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है।
  9. इस योजना के तहत कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसे गंभीर अपराधों को रोका जाएगा।
  10. इस योजना के तहत देश की महिलाओं को शोषण से बचाना, उन्हें सही और गलत के प्रति जागरूक करना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना, बेटियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और बेटे-बेटियों के बीच किसी भी तरह के भेदभाव को कम किया जाएगा।

 

(यह भी पढ़े- बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर निबंध )

 

10 Lines on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi

  1. हमारे देश में पुरुष और महिलाओं की संख्या मे एक बहुत बड़ा अंतर है।
  2. 1951 की जनगणना के अनुसार 1000 लड़कों की तुलना में 945 लड़कियां थी।
  3. 1991 की जनगणना में भी लड़कियों की संख्या 1000 लड़कों के मुकाबले 945 थी।
  4. लेकिन 2001 की जनगणना में लडकियो की संख्या 927 और 2011 की जनगणना में 918 हो गई है। इस तरह हर साल हमारी बेटियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
  5. वर्तमान में बहुत से लोग लड़कियों को उनकी मां के गर्भ में ही मार देते हैं, जिसे कन्या भ्रूण हत्या कहा जाता है।
  6. यू.एनकी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल लगभग 7,50,000 कन्याओं का भ्रूण गर्भपात किया जाता है।
  7. लेकिन इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति लोगों की नकारात्मक मानसिकता को सकारात्मक मानसिकता में लाना है।
  8. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जिस देश में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वह देश कभी प्रगति नहीं कर सकता है।
  9. महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए ही हमारी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना शुरू की थी।
  10. सच में, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना हमारे देश की बेटियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक जबरदस्त युद्ध है।

 

(यह भी पढ़े- आतंकवाद पर 10 लाइन)

 

5 Lines on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi

  1. अक्सर देखा जाता है कि लोग बेटी के जन्म पर उतना खुश नहीं होते जितना वे अपने बेटों के जन्म पर खुश होते है।
  2. इसीलिए हमारी बेटियों के प्रति लोगो की मानसिकता को बदलना इस योजना का मुख्य उदेश्य है।
  3. आज के दौर में महिलाओं को अपने ही परिवार में वह दर्जा नहीं मिल पाता जिसकी वे हकदार है।
  4. कुछ समाजों में भी उन्हें अपना पक्ष रखने का कोई अधिकार नहीं दिया जाता।
  5. लेकिन इस योजना के तहत रूढ़िवादी समाजों में बेटियों के प्रति बदलाव लाया जाएगा, ताकि समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का अधिकार मिल सके।

 

(यह भी पढ़े- हाथी पर 10 लाइन)

 

निष्कर्ष :

किसी भी देश के विकास के लिए बेटियो को बेटो की तरह सम्मान मिलना बहुत जरूरी है। आज के दौर में दुनिया के कई देशों में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकलने लगी है। इसलिए हम सभी लोगो को अपनी संकुचित मानसिकता को छोड़कर महिलाओं को खुले आसमान मे उड़ने देना चाहिए। जब भारत में पुरुष के साथ-साथ महिलाए भी कदम से कदम मिलाकर चलेगी, तभी हम इस देश को अलग पहचान दे सकेंगे।


FAQ

Q- बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना कब शुरू हुई ?

ANS- 22 जनवरी 2015

Q- बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना किस राज्य से शुरू की गई ?

ANS- हरियाणा 

Q- बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना किस मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई थी ?

ANS- स्वास्थ्य मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय


अन्य 10 लाइन पढे :

अहिंसा पर 10 लाइन

कोरोना वायरस पर 10 लाइन

तोते पर 10 लाइन

वसंत ऋतु पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

Leave a Comment