क्रिकेट पर 10 लाइन- 10 Lines on Cricket in Hindi

किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक खेल उसका प्रिय होता ही है। फिर चाहे वह क्रिकेट हो या फूटबोल। दोस्तो, आज हम इस पोस्ट में क्रिकेट के बारे में 10 लाइन जानने वाले है। क्योकि क्रिकेट हमारे देश का सबसे प्रसिद्ध खेल है।

Table of Contents

10 Lines on Cricket in Hindi

  1. क्रिकेट दुनिया में पहली बार 16वीं शताब्दी के मध्य में इंग्लैंड में खेला गया था। इसी कारण इंग्लैंड को क्रिकेट का जन्मदाता कहा जाता है।
  2. क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए इंग्लैंड ने 18वीं शताब्दी में क्रिकेट को अपना राष्ट्रीय खेल बना लिया था।
  3. शुरुआती दिनों में क्रिकेट लकड़ी के डंडे और ऊन के गोले से खेला जाता था।
  4. लेकिन समय के साथ क्रिकेट में बदलाव आया और इसमें बल्ले और गेंद का उपयोग होने लगा।
  5. सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 में अमेरिका और कनाडा के बीच वर्जीनिया में खेला गया था।
  6. शुरुआती दिनों में क्रिकेट के एक ओवर में सिर्फ 4 गेंदे डाली जाती थी, लेकिन 1947 में इस नियम में बदलाव हुआ और एक ओवर में छह गेंद फेंकने का नियम बना दिया गया।
  7. वर्ष 1864 में भारत में पहली बार मद्रास और कलकत्ता के बीच राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैच खेला गया था।
  8. रणजीत सिंह जी भारत के पहले खिलाड़ी थे जो 1896 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए खेले थे।
  9. भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ सीके नायडू की कप्तानी में खेला था। दुर्भाग्य से भारत इस मैच में हार गया।
  10. लेकिन आज भारत की क्रिकेट टीम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। इस टिम को हराना बहुत मुश्किल है।

(यह भी पढ़े- क्रिकेट पर विस्तृत निबंध)

5 Lines on Cricket in Hindi

  1. भारत अब तक दो बार विश्व कप, एक बार टी20 विश्व कप और दो बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है।
  2. क्रिकेट से जुड़े सभी नियमों का संचालन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा किया जाता है। वर्तमान में ICC के अध्यक्ष न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले है।
  3. अब तक 100 से अधिक देशो में क्रिकेट खेली जाती है, लेकिन आईसीसी ने 16 देशो को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शामिल किया है।
  4. जिसमे इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, नीदरलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, केन्या और कैनेडा जैसे देश शामिल है।
  5. भारत में क्रिकेट का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) करती है। वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली है। 

(यह भी पढ़े- कोरोना वायरस पर 10 लाइन)

10 Lines on Cricket in Hindi

  1. क्रिकेट के मुख्य तीन प्रकार है टेस्ट, वन-डे और टी-20।
  2. जब क्रिकेट की शुरुआत हुई थी तब सिर्फ टेस्ट मैच खेले जाते थे।
  3. एक टेस्ट मैच में दोनों टीमों को दो बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका मिलता है, जिसमें प्रत्येक दिन 50 ओवर डाली जाती है।
  4. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला गया था।
  5. टेस्ट क्रिकेट ने दुनिया को कई महान खिलाड़ी दिए है, जिनमें सर डॉन ब्रैडमैन, कपिल देव और डेनिस लिली जैसे बड़े नाम शामिल है।
  6. टेस्ट क्रिकेट से वन-डे का जन्म हुआ है। शुरुआती दिनो में 60 ओवर का वन-डे मैच हुआ करता था, लेकिन 1987 में वन-डे क्रिकेट 50 ओवरो का किया गया।
  7. वन-डे क्रिकेट में सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ल्ड कप है, जो हर चार साल में आयोजित की जाती है।
  8. लेकिन वर्तमान में क्रिकेट के सभी प्रकारो में टी-20 सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसमें कई मुक़ाबले दिल की धड़कन रोक देने वाले होते है।
  9. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, क्योंकि लास्ट ओवर तक कोई नहीं जानता कि कौन जीतेगा या कौन हारेगा। 
  10. क्रिकेट ने भारत को कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और विराट कोहली जैसे कई सितारे दिए है। 

(यह भी पढ़े- ऑनलाइन शिक्षा पर 10 लाइन)

निष्कर्ष :

हमारे देश में क्रिकेट का महत्व किसी त्योहार से कम नहीं है। वर्ल्ड कप की फाइनल हो या दो महान टीमों के बीच मैच हो तो लोग ऑफिस और स्कूल से छुट्टी ले लेते है। खासकर जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो दोनों देशो का माहौल ही अलग होता है। जब हम मैच जीत जाते है तो लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मनाते है और पटाखे फोड़ते है। उस समय पूरा भारत एक अलग ही जश्न में डूब जाता है।

FAQ

Q- विश्व में पहली बार क्रिकेट कहाँ खेला गया था ?

ANS- इंग्लैंड

Q- भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच किसकी कप्तानी में खेला था ?

ANS- सीके नायडू

Q- सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच किन दो देशों के बीच खेला गया था ?

ANS- अमेरिका और कनाडा

 

अन्य 10 लाइन पढे :

स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइन

मोबाइल पर 10 लाइन

आदर्श विद्यार्थी पर 10 लाइन

स्वच्छ भारत अभियान पर 10 लाइन

वृक्ष का महत्व पर 10 लाइन

योग का महत्व पर 10 लाइन

व्यायाम पर 10 लाइन

Leave a Comment